For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

फ्रेंडशिप-डे से पहले दो दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी, फिर एकसाथ फंदा लगाकर किया सुसाइड

05:39 PM Aug 06, 2023 IST | Sanjay Raiswal
फ्रेंडशिप डे से पहले दो दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी  फिर एकसाथ फंदा लगाकर किया सुसाइड

अजमेर। आज फ्रेंडशिप-डे है। देश-विदेश में हर फ्रेंड अपने साथियों को फ्रेंडशिप-डे की बधाई दे रहे हैं। वहीं फ्रेंडशिप डे पर अजमेर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। फ्रेंडशिप डे दो दोस्तों ने सुसाइड कर लिया है। दोनों दोस्तों ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी। इसके बाद दोनों एक साथ पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना अजमेर के अरांई तहसील के काला तालाब गांव की है। दोनों दोस्ती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

दोनों में बचपन से था गहरा नाता

जानकारी के अनुसार, अरांई थाना क्षेत्र के रामपुरा काला तालाब गांव में राम अवतार और मुकेश के बीच बचपन से ही गहरा नाता था। बचपन से ही एक साथ बड़े हुए दोनों दोस्त दिनभर एक दूसरे के साथ ही बिताते और मौज-मस्ती करते थे। लेकिन, शनिवार को ना जाने ऐसा क्या हुआ दोनों ने सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने से पहले दोनों दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर भी स्टोरी पोस्ट की। जिसमें दोनों दोस्तों एकसाथ जीने मरने की कसमें खाते दिखाई दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- मैं भोलेनाथ का भक्त, मुझे भगवान ने भेजा… बुजुर्ग व्यक्ति ने पीट-पीटकर महिला को मार डाला

दोनों दोस्तों की सुसाइड की सूचना पर अरांई थानाधिकारी भंवर सिंह राव और किशनगढ़ उप अधीक्षक जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारकर स्थानीय राजकीय अस्पताल अरांई पहुंचाया। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, दोनों ने केवल इंस्टाग्राम पर ही अपनी पोस्ट डाली है या उन्होंने कोई लिखित जानकारी भी दी है इसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-शराब तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड में राजस्थान पुलिस, अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों दोस्तों के कई पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखे गए हैं। जिसमें उन्होंने अपनी गहरी दोस्ती को जाहिर भी किया। ये आत्महत्या क्यों हुई, इसके पीछे क्या कहानी है। ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस आत्महत्या के कारणों को लेकर भी तफ्तीश की जा रही है।

.