For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान में 2 दुल्हन ने एक दूल्हे से की अनोखी शादी, दोनों के परिवार ने एक ही मंडप में निभाईं विवाह की रस्‍में

12:58 PM Dec 02, 2023 IST | Sanjay Raiswal
राजस्थान में 2 दुल्हन ने एक दूल्हे से की अनोखी शादी  दोनों के परिवार ने एक ही मंडप में निभाईं विवाह की रस्‍में

बांसवाड़ा। एक लड़के के साथ दो लड़कियों की शादी सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां जिले के आनंदपुरी उपखंड के आंबादरा गांव में 30 नवंबर को एक दूल्हे ने दो दुल्हनों संग शादी रचाई। युवक ने मंडप में दोनों के साथ सात फेरे भी लिए। इस शादी से तीनों के परिजन सहमत हैं। दरअसल, कई वर्षों पुरानी परंपरा के चलते दूल्हे ने दो दुल्हनों से एक ही मंडप में शादी रचाई। हजारों लोगों की भीड़ के सामने यह शादी संपन्न हुई। फेरे के बाद परिवार ने दोनों दुल्हनों को दूल्हे के साथ विदा किया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, ये अनोखी गुरुवार रात (30 नवंबर) को बांसवाड़ा में संपन्न हुई। दूल्हा और 2 दुल्हनों के तीनों के परिवार ने कई दिनों पहले शादी के कार्ड बांटना शुरू कर दिए थे। जिसमें दूल्हे और उसके परिवार के साथ ही दोनों दुल्हन और उनके परिवार का नाम था।

दरअसल, जिले के आनंदपुरी उपखंड के आंबादरा गांव के नरेश पारगी (26) ने खंडेरा गांव की रेखा रोत और सेरावाला की अनिता डामोर के साथ शादी की। नरेश ने शादी के निमंत्रण कार्ड पर दोनों युवतियों के नाम लिखवाए। इस अनोखी शादी से पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। दूल्हे के सेहरे व दोनों दुल्हनों के सिर पर चुनरी ओढ़ाई गई। एक ही मंडप में विवाह की सारी रस्में पूरी की गई। इस शादी में तीनों के परिजन समेत ग्रामीण डीजे पर खूब नाचे।

पहले भी हो चुकी इस तरह की शादी…

बता दें कि इस गांव में यह पहली शादी है, जिसमें एक युवक एक साथ दो युवतियों के साथ शादी कर रहा है। इससे पहले आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र में इस तरह के दो विवाह पहले भी हुए हैं। 24 अप्रैल 2021 में कड़दा गांव और 25 जून 2023 को मुंद्री गांव में एक युवक ने एक साथ दो युवतियों के साथ शादी की थी। दोनों गांवों में दूल्हे ने दुल्हनों के साथ सामाजिक रीति रिवाज से सात फेरे लिए थे।

यह है नातरा प्रथा…

नाथरा प्रथा आदिवासी में प्रचलित है। राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं। नातरा प्रथा के अनुसार युवक युवती आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ बिना शादी के जीवन यापन कर सकते हैं। यह प्रथा आदिवासी क्षेत्रों में बड़े लंबे समय से चली आ रही है आज भी आदिवासी क्षेत्र बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, उदयपुर इन जिलों में यह प्रथा देखने को मिलती है जिसे आजकल की भाषा में लिव-इन रिलेशनशिप कहा जाता है।

.