For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सुरंग बनाकर बैंक में डकैती की कोशिश…जयपुर पुलिस ने बदमाशों को मुंबई से पकड़ा, पूछताछ में उगले राज

07:52 PM Feb 03, 2024 IST | Sanjay Raiswal
सुरंग बनाकर बैंक में डकैती की कोशिश…जयपुर पुलिस ने बदमाशों को मुंबई से पकड़ा  पूछताछ में उगले राज

जयपुर। राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में सुरंग बनाकर दो बैंक और एक ज्वेलरी शॉप को लूटने की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों को शरण देने वाले एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा है। जयपुर पुलिस ने इन बदमाशों को मुंबई के धारावी से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

दोनों बदमाश मुंबई में राशिद नाम के व्यक्ति के पास रह रहे थे। पुलिस सभी बदमाशों को शनिवार को जयपुर लाया गया। पुलिस इस मामले में अब तक चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वो यूट्यूब पर देखते थे कि पुलिस बदमाशों को कैसे पकड़ती है।

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने बताया 23 जनवरी को जैसे ही पुलिस को सुरंग मिली तो पुलिस ने घटना वाले दिन ही अमन खान को पकड़ लिया। जो की इस गैंग का सदस्य था। अमन खान से जानकारी मिलने के बाद पुलिस यूपी निवासी रिजवान और सलीम के घर पहुंची। दोनों बदमाश फरार थे। मुखबिर से पता चला की वारदात करने वाला रिजवान घटना के बाद कुछ घंटों के लिए घर आया थ। उसके बाद वह भाग गया।

इसके बाद बदमाश कई राज्यों से होते हुए मुंबई पहुंच गए। यहां धारावी कच्ची बस्सी में अपने साथी राशिद के घर जाकर रहने लगे। पुलिस टीम को इनपुट मिला तो टीमें मुंबई में धारावी के लिए रवाना की गई। यहां पर दो दिन तक सर्च करने के बाद बदमाशों का पता चला। इसके बाद पुलिस रिजवान, सलीम और दोनों को शरण देने वाले राशिद को लेकर जयपुर पहुंची।

गैंग के अन्य सदस्य अभी भी फरार

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने बताया कि इस गैंग में कुछ और सदस्य हैं। जो पुलिस की रडार से दूर हैं। इनकी तलाश की जा रही है। टीम को जैसे ही इन बदमाशों की जानकारी मिलेगी एक्शन करेगी। इस गैंग के पुराने रिकॉर्ड और वारदात करने की तरीकों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दो दिन पहले ही रिजवान और सलीम पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

डकैती के लिए खोदी थी सुरंग…

बदमाशों ने जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र के अंबाबाड़ी में सब्जी मंडी के पास ही SBI बैंक, सेंट्रल बैंक और एक ज्वेलरी शॉप में डकैती का प्लान बनाया था। बदमाशों ने डकैती के लिए सुरंग का नक्शा तैयार किया। इसके बाद दुकान में खुदाई शुरू की। बैंक तक पहुंचने के लिए बदमाशों ने दुकान के 15 फीट नीचे बेसमेंट में जाकर सुरंग खोदी। महज 15 फीट की खुदाई करनी बाकी बची थी। लेकिन लोडिंग टैक्सी का टायर धंसने से सुरंग का राज खुल गया और बदमाशों की पोल खुल गई।

.