होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ताइवान को डराने की कोशिश, चीन ने ताइवान को चौतरफा घेरा

ताइवान ने कहा कि चीन ने उसकी सीमा के नजदीक 43 लड़ाकू विमान और सात नौ सैनिक पोत भेजे हैं। इस हालिया घटना के बाद माना जा रहा है कि चीन ताइवान पर दबाव बनाने की अपनी रणनीति को लेकर नरम नहीं हुआ है।
09:45 AM Nov 02, 2023 IST | BHUP SINGH

ताइपे (ताइवान)। ताइवान ने कहा कि चीन ने उसकी सीमा के नजदीक 43 लड़ाकू विमान और सात नौ सैनिक पोत भेजे हैं। इस हालिया घटना के बाद माना जा रहा है कि चीन ताइवान पर दबाव बनाने की अपनी रणनीति को लेकर नरम नहीं हुआ है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार सुबह छह बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि के दौरान चीन ने इन लड़ाकू विमानों और नौ सैनिक पोत को उसकी सीमा की ओर से भेजे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-स्पॉन्ज बम: इजराइल का नया हथियार, सुरंगों में छिपे आतंकी बनेंगे पत्थर!

मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 37 विमान ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा को पार कर गए, जिसे चीन अनौपचारिक सीमा नहीं मानता। मंत्रालय ने बताया किजबाव में ताइवान ने अपने लड़ाकू विमान और नौ सैनिक पोत भेजे तथा मिसाइल प्रणाली को सक्रिय कर दिया है।

ताइवान को मानता है अपना हिस्सा

अगस्त 2022 में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीन आक्रामक रुख अपनाए हुए है। चीन ने ताइवान की यात्रा पर अपनी नाराजगी दिखाने के लिए अमेरिका के साथ सैन्य संवाद स्थगित कर दिया था। ताइवान एक स्वशासित द्वीप है जिसे चीन अपना हिस्सा मानता है। चीन ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ताइवान को बलपूर्वक अपने नियंत्रण में ला सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-NASA के टेलिस्कोप ने किया खुलासा, जूपिटर पर रहस्यमयी जेट स्ट्रीम

Next Article