For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पत्नी का मेरे दोस्त से अफेयर...बेवफाई से परेशान युवक नदी में कूदा, मछुआरों ने बचाया, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

01:51 PM Sep 25, 2023 IST | Sanjay Raiswal
पत्नी का मेरे दोस्त से अफेयर   बेवफाई से परेशान युवक नदी में कूदा  मछुआरों ने बचाया  सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

कोटा। सॉरी प्रिंस, सॉरी फैमिली, आई हेट यू प्रिया…लिखकर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। उसे पानी में कूदता देख नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने उसे बचा लिया। इसके बाद मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने सुसाइड का कारण पूछने पर युवक रोने लगा। युवक ने पुलिस को अपना दर्द बयां किया। दरअसल, युवक पत्नी के अफेयर से परेशान था। इसलिए उसने सुसाइड करने जैसा कदम उठाया। यह घटना कोटा जिले के सुकेत नगर पालिका क्षेत्र की है।

Advertisement

सुकेत थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि रामगंज मंडी निवासी संदीप बैरागी (30) पुत्र राधेश्याम ने रविवार दोपहर को नेशनल हाईवे-52 पर आहू नदी के ऊपर बनी पुलिया से करीब 50 फीट नीचे नदी में छलांग लगा दी। वहां मछली पकड़ रहे मछुआरों ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।

आत्महत्या का कारण पूछने पर रोने लगा युवक…

नदी पर मौजूद एक मछुआरे ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे वह अपने साथियों के साथ आहू नदी में मछलियां पकड़ने आया था। इसी दौरान युवक हाईवे की पुलिया पर आया। थोड़ी देर रुका रहा। फिर पुलिया की दीवार पर चढ़कर नदी में कूद गया। हमने नीचे से जोर-जोर से आवाज लगाई, लेकिन उसने नहीं सुनी। डूबने लगा तो हमारे तीन साथियों ने उसे बाहर निकाला। सुसाइड का कारण पूछा तो रोने लगा। उसने रोते-रोते हुए कहा कि मेरी जिंदगी खराब हो गई। इसके बाद हमने सुकेत थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अपने साथ युवक को थाने लेकर चली गई।

2018 में हुई थी युवक की शादी…

पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप बैरागी बताया। उसने बताया कि 6 साल पहले साल 2018 उसकी शादी हुई थी। संदी के एक चार साल का बेटा है। वह साड़ी की दुकान पर काम करता है। माता-पिता घर पर रहते हैं। उसका बड़ा भाई संजय लाइट डेकोरेशन का काम करता है।

पत्नी के अफेयर से परेशान है युवक…

पुलिस को संदीप बैरागी की जेब से उसकी पत्नी प्रिया के नाम सुसाइड नोट मिला है। दो पन्नों के सुसाइड नोट में संदीप ने अपनी पत्नी की बेवफाई का जिक्र किया है। साथ ही, पत्नी के प्रेमी धर्मेंद्र विश्वकर्मा समेत तीन लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है।

युवक ने पत्नी की बेवफाई का किया जिक्र…

पत्नी प्रिया की बेवफाई का जिक्र करते हुए युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने बताया-मैं संदीप बैरागी रामगंज मंडी का रहने वाला हूं। सबसे पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा-सजा दो। इसके बाद उसने आगे लिखा-आज मैं हार चुका हूं। मुझे पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मेरी पत्नी प्रिया पर विश्वास था। उसने सबसे बड़ा धोखा किया। वो 3 मई 2023 से ही मेरे मकान के सामने रहने वाले धर्मेंद्र विश्वकर्मा से बात कर रही थी। धर्मेंद्र ने मेरी दोस्ती का फायदा उठाया। उसने प्रिया को प्यार के जाल में फंसा लिया। मेरी पत्नी और धर्मेंद्र किसी मकान में 3 बार मिले, जहां उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। प्रिया ने कल ही मुझे कल रात 23-9-2023 को ये सारी बातें बताईं। इसके बाद से धर्मेंद्र उसे परेशान करता है। घर से उठाने की धमकी देता है। मैंने उससे बात की तो उसने मुझे भी धमकाया।

तीन लोगों को बताया मौत के लिए जिम्मेदार…

मैंने पूरी बात धर्मेंद्र की पत्नी सोना को बताई। मेरी मौत के तीन लोग जिम्मेदार होंगे। पहला धर्मेंद्र विश्वकर्मा, दूसरा मुबारक भाई जो कि धर्मेंद्र का दोस्त है और तीसरी एक महिला जिसने इन्हें मिलाया। मैं मेरे बेटे प्रिंस से बहुत प्यार करता हूं। मैं मजबूर हूं, हार चुका हूं। Sorry प्रिंस, Sorry Family, I Hate U Priya लिखकर सुसाइड नोट पर अपने साइन,अंगूठे का निशान इसके बाद अपने मोबाइल नंबर भी लिखे है।

.