For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

12:01 PM May 11, 2023 IST | Supriya Sarkaar
बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान 
Troubled by unemployment, a young man hanged himself in ajmer

अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र स्थित अजय नगर निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक बेरोजगारी से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के ताऊ नेमीचंद ने बताया कि उसका भतीजा सुनील काफी समय से नौकरी की तलाश में था। नौकरी नहीं लगने के कारण वह डिप्रेशन में रहता था।

Advertisement

बीती रात 11 बजे तक उसने अपने पिता अमरचंद से बात की। इसके बाद वह कमरा बंद करके सो गया। सुबह जब परिजन उठे और कमरा बंद मिला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो सुनील फंदे से झूल रहा था। यह देखते ही उनके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नेमीचंद ने बताया कि सुनील पढ़ा लिखा था और उसे जॉब नहीं मिल पा रही थी, जिससे वह खासा परेशान रहता था और इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।

रामगंज थाने के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि अजयनगर निवासी 28 वर्षीय सुनील सामरिया ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों व रिश्तेदारों के सामने शव को फंदे से उतारा इसके बाद शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि मृतक बेरोजगार चल रहा था। जिससे वह डिप्रेशन में चल रहा था। संभवतया इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस संबंध में पूरी जांच कर रही है। परिजन की मौजूदगी में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

(इनपुट- नवीन वैष्णव)

(Also Read- चूरू के सरदारशहर में भीषण हादसा, ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, प्रशासन की लापरवाही भी आई सामने)

.