For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

तिरंगे से दिखाएंगे सियासी ताकत…BJP के साथ कांग्रेस का भी घर-घर तिरंगा फहराने का प्लान

प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर हर राजनीतिक संगठन अब जनता से सीधे जुड़ाव को लेकर प्रयास कर रहे हैं।
08:11 AM Aug 14, 2023 IST | Anil Prajapat
तिरंगे से दिखाएंगे सियासी ताकत…bjp के साथ कांग्रेस का भी घर घर तिरंगा फहराने का प्लान
Mahesh-Joshi

Rajasthan Election-2023 : जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर हर राजनीतिक संगठन अब जनता से सीधे जुड़ाव को लेकर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस-भाजपा की घर-घर तक तिरंगा लहराने की तैयारी है जिससे की चुनाव को लेकर वह हर घर दस्तक दें सकें। पीएम मोदी के आह्वान पर प्रदेश भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालना शुरू कर दिया हैं। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

वहीं स्वाधीनता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में रंगने का संदेश देने के लिए कांग्रेस की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। वहीं यूथ कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘शक्ति सुपर शी-हक और हिस्सेदार’ कार्यक्रम शुरू किया है।

इसके तहत 15 अगस्त को प्रत्येक राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र और हर वार्ड में महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसमें युवा कांग्रेस उनकी मददगार बनेगी। यूथ कांग्रेस का दावा है कि भारत में पहली बार है कि महिलाओं को यह अवसर दिया जा रहा है। इसका एकमात्र उद्देश्य विशेष रूप से राष्ट्रीय दिवसों पर महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सक्रिय बनाना है और हर घर तक दस्तक देना हैं।

तिरंगे के रंग में रंगेगा राजस्थान  

स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान तिरंगे रंग में रंगेगा। गुलाबी नगरी को तिरंगे के रंग में रंगने का संदेश देने के लिए रविवार को जयपुर में कांग्रेस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सूरजपोल गेट से शुरू हुई यह यात्रा रामगंज, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ होते हुए चांदपोल गेट पहुंची। जहां संजय सर्किल पर सभा के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन कागजी, जलदाय मंत्री महेश जोशी सहित अन्य नेताओं ने आजादी के जश्न के उपलक्ष्य में गुलाबी नगरी के हर घर और दुकान पर तिरंगा झंडा लगाने का संदेश दिया।

इसके साथ ही वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और हर घर तक कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का भी आह्वान किया। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने बताया कि इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हर लोगों और दुकानदारों से स्वाधीनता दिवस पर हर घर और दुकान पर तिरंगा लगाने और गहलोत सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि गहलोत सरकार ने जन कल्याण के कई फैसले लिए हैं।

सुपर वुमन बनेगी यूथ गर्ल्स 

उधर भारतीय युवा कांग्रेस ने देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए ‘शक्ति सुपर सी’ अभियान शुरू किया गया हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष पूजा भार्गव ने बताया कि अभियान के तहत पहला कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी के साथ शक्ति क्लब से महिलाओ को ं जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए सशक्त किया जाएगा।

भाजपा सांसदों ने निकाली रैली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जयपुर में भाजपा सांसदों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली सुबह 6.30 बजे वैशाली नगर नगर स्थित विजय द्वार से शुरू होकर अमर जवान ज्योति पहुंची। सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ रैली का समापन हुआ।

ये खबर भी पढ़ें:-‘एक मंत्री ने लाल डायरी दिखाई और आप घर में छिप गए’  केंद्रीय मंत्री जोशी का गहलोत पर तीखा प्रहार

.