होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राहु-केतु का गोचर लायेगा परेशानियां, जीवन में बढ़ेगीं मुश्किलें

06:02 PM Mar 16, 2023 IST | Mukesh Kumar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करता है। यह गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होता है। राशि परिवर्तन का जातकों के जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। राहु-केतु को छाया ग्रह या पापी ग्रह भी कहा जाता है। सभी ग्रहों की तरह राहु- केतु का राशि परिवर्तन भी जातक के जीवन का प्रभावित करता है। राहु-केतु के कारण व्यक्ति समस्याओं से घिर जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर बार राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव ही होता है। कई बार यह जातक के जीवन में सुख-समृद्धि भी लाता है। ये दोनों ग्रह उल्टी चाल चलते हैं। इस वर्ष यह दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-पाकिस्तान में बसा है माता हिंगलाज का मंदिर, मुस्लिम भी करते हैं देवी की पूजा, यहां जाने से पहले लेनी पड़ती है 2 कसमें

गोचर
राहु-केतु का अपना एक चक्र पूरा करने में डेढ़ साल का समय लगता है। इन्हें पापी ग्रह भी कहा जाता है। राहु ग्रह इस वर्ष 30 अक्टूबर 2023 ,सोमवार की रात 12 बजकर 3 मिनिट पर मीन राशि में प्रवेश कर जायेगें। इसी दिन और इसी समय केतु ग्रह, कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान चार राशियों के जातकों का समय मुश्किल रहने वाला है।जानते हैं वो कौनसी राशियां हैं।

मेष
मेष राशि के जातकों को राहु-केतु के गोचर से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन कई तरह की परेशानियों से घिर जाएगा। जीवन साथी से अनबन हो सकती है। इस दौरान तनाव बढ़ने की संभावना है।
वृष
राहु -केतु का गोचर परेशानी बढा़ने वाला रहेगा। पैसा फिजूल खर्च होगा। इस कारण घर का बजट बिगड़ने की पूरी संभावना है। जीवन कष्टमय हो सकता है। इस समय में सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या
कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए समय कष्टदायक रहने वाला है। राहु-केतु का गोचर अशुभ रहने वाला है। बिजनेस और जॉब में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हर क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ेगा। परिजनों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
मीन
मीन राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।यह समय परेशान करने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों को व्यापार में घाटा हो सकता है। कर्ज से निपटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

Next Article