For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

चुनाव से पहले ताबड़तोड़ तबादले... जिला और पुलिस प्रशासन का चेहरा बदला, शहरी सरकार में ये बदले

नाव आयोग की गाइडलाइन के अंतिम दिन के बाद देर रात से लेकर मंगलवार शाम तक बड़ी संख्या में तबादले किए गए। इसमें 336 प्रशासनिक अधिकारी, 123 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी बदले गए।
07:46 AM Aug 02, 2023 IST | Anil Prajapat
चुनाव से पहले ताबड़तोड़ तबादले    जिला और पुलिस प्रशासन का चेहरा बदला  शहरी सरकार में ये बदले
Personnel Department

Transfers in Rajasthan : जयपुर। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अंतिम दिन के बाद देर रात से लेकर मंगलवार शाम तक बड़ी संख्या में तबादले किए गए। इसमें 336 प्रशासनिक अधिकारी, 123 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी बदले गए। इनमें 70 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के दो अलग-अलग सूची में तबादले किए गए। वहीं 53 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के 262 तबादले किए गए हैं।

Advertisement

सरकार ने मंगलवार को तबादलों की सूची जारी की। कार्मिक विभाग ने जयपुर के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित जेडीए, दोनों नगर निगम के अधिकारियों को इधर- उधर किया। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार उन तमाम अधिकारियों का ट्रांसफर होना है जो एक ही पद पर 3 साल या उससे ज्यादा समय से डटे हैं। मंगलवार सुबह 336 आरएएस की लिस्ट में 3 एडीएम, 10 एसडीएम के तबादले किए। आरपीएस की लिस्ट में पुलिस कमिश्नरेट में 6 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और 3 सहायक पुलिस आयुक्त बदले गए हैं।

देर रात इनके हुए तबादले 

उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हेमराज, राजेश कुमार शर्मा व आलोक गौतम को लीव रिजर्व सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय, संजय कु मार शर्मा को सीआईडी एसएसबी, संजीव कुमार चौधरी को जेडीए लगाया गया है।

शहरी सरकार में ये बदले 

महेन्द्र कुमार मीणा को उपायुक्त नगर निगम ग्रेटर, राष्ट्रदीप यादव को अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी आमेर विकास प्राधिकरण, कनिष्क सैनी को उपायुक्त जेडीए, सुशील पूनिया को उपायुक्त जेडीए, हिम्मत सिंह को उपायुक्त नगर निगम ग्रेटर, जगदीश आर्य उपायुक्त जेडीए, सोहन सिंह नरूका उपायुक्त नगर निगम हेरिटेज, अपर्णा शर्मा को प्राधिकृत अधिकारी जेडीए, नरेन्द्र कुमार जैन को उपायुक्त नगर निगम हेरिटेज लगाया गया है।

जिला प्रशासन में यह हुआ बदलाव

अतिरिक्त जिला कलेक्टर व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर अबू सुफियान चौहान को  जयपुर शहर दक्षिण, भगवंत सिंह जयपुर चतुर्थ, अल्का बिश्नोई जयपुर शहर उत्तर लगाए गए हैं। वहीं, उपखण्ड अधिकारी के पद पर ज्योति मीणा माधोराजपुरा चाकसू, अशोक कुमार शाहपुरा, राम कुमार वर्मा चाकसू, महिपाल सिंह सांगानेर, संजय गोयल जोबनेर, युगांतर शर्मा दूदू, मूलचन्द लूणिया पावटा, मुकुट सिंह कोटपूतली, कनक जैन सांभर, सरिता शर्मा आमेर में लगाया गया हैं। वहीं, प्रवीण कुमार जिला आबकारी अधिकारी जयपुर लगाया गया। सुभाष चंद्र शर्मा को जिला रसद अधिकारी प्रथम लगाया गया।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ये बदलाव

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर सरिता बड़गुर्जर को पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, सुमन चौधरी को जयपुर पूर्व, दिनेश शर्मा को उत्तर द्वितीय, बिजेन्द्र सिंह भाटी उत्तर प्रथम, ज्ञानप्रकाश नवल को यातायात उत्तर, विपिन शर्मा को जयपुर दक्षिण लगाया गया है। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर सुरेन्द्र सिंह जाट को रामगंज, संजय शर्मा को मालवीय नगर, सुरेंद्र सिंह वैशाली नगर लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:-चूरू और करौली करेगा प्रदेश को ‘मालामाल’! देश में पहली बार राजस्थान में शुरू होगा पोटाश खनन

.