होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अलवर में दर्दनाक हादसा, पेपर देकर लौट रहे 3 भाई-बहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

08:01 PM Apr 20, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अलवर। राजस्थान के अलवर में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सरकारी स्कूल से पेपर देकर बाइक से घर लौट रहे तीन भाई-बहन को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बहन की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घायलों का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के झाला टाला गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, नारनौल कला गांव के रहने वाले तीनों बहन-भाई परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज गति टैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कक्षा 9 की छात्रा नीरज की मौत हो गई। वहीं मंटू व भाई विष्णु गंभीर घायल हुए हैं। नीरज का शव मोर्चरी में रखवाया है। मंटू भी 9वीं में पढ़ती है और विष्णु 11वीं कक्षा का छात्र है।

परिजनों ने बताया कि नारनौल कला गांव के रहने वाले नीरज, विष्णु और मंटू झाला टाला गांव स्कूल में पेपर देने गए थे। वापस आते समय विष्णु बाइक चला रहा था। दोनों बहन पीछे बैठी थी। टक्कर से नीरज की मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन भी गंभीर हालत में हैं। पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छा गया।

Next Article