होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Dhanteras 2023: धनतेरस पर इन 5 जगहों पर खर्च पैसा, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न, पैसा भी नहीं डूबेगा

Dhanteras 2023: दिवाली और धनतेरस पर इन 5 जगहों पर करें निवेश आने वाले समय में मिलेगा मोटा मुनाफा। सोने-चांदी में निवेश करना भी शुभ माना जाता है।
02:24 PM Nov 05, 2023 IST | BHUP SINGH

Dhanteras 2023: धनतेरस इस बार दो दिन 10 और 11 नवंबर को मनाई जाएगी। धनतेरस पर लोग सोने और चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भी निवेश करने ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं। इस धन तेरस आप भी इनमें पैसा लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं। इन इनवेस्टमेंट ऑप्शन्स की खास बात यह है कि इनमें अच्छा रिटर्न देने की क्षमता तो है ही साथ ही इसमें आपकी लगाई पूंजी भी सुरक्षित रहेगी। वैसे आप धनतेरस पर सोना या चांदी खरीद सकते हैं। इसमें भी कुछ विकल्प हैं।

सोने-चांदी में करें निवेश

आप सोने के गहने या सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप गोल्ड बार भी ले सकते हैं। सोने में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसकी कीमतें समय के साथ बढ़ती ही जाती है। सोने में निवेश करना एक अच्छा विकल्प गोल्ड ETF है। ये म्यूचुअल फंट योजनाएं हैं, जो सोने की बुलियन में निवेश करती हैं और ये भौतिक रूप के बजाय इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध हैं। गोल्ड ETF ने लंबे अवधि में शानदार रिटर्न दिया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Multibagger Stocks : इस कंपनी को मिला 406 करोड़ रुपए का ऑर्डर, लगा 10% का अपर सर्किट, 3

FD और RD में लगाए पैसा

इस धनतेरस पर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में भी पैसा लगा सकते हैं। एफडी में शानदार रिटर्न तो मिलता है साथ ही पैसा डूबने का कोई खतरा नहीं रहता। एफडी में निवेश कर आप 7.5 फीसदी तक ब्याज पा सकते हैं। रेकरिंग डिपॉजिट में भी आप पैसा लगा सकते हैं। इसमें आप हर महीने भी निवेश कर सकते हैं।

म्यूचुअल फंड में निवेश करें पैसा

देश के बाजारों में फिलहाल म्यूचुअल फंड का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। खासकर, सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) तो आम आदमी को खूब भा रहा है। म्यूचुअल फंड से आप एफडी और सरकार की छोटी बचत योजनाओं में ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। इस धनतेरस पैसा निवेश करने का यह भी अच्छा ऑप्शन है।

बीमा में करें निवेश

धनतेरस के शुभ दिन आप अपनी सुरक्ष के लिए बीमा में निवेश कर सकते हैं और यह एक अच्छा आइडिया हो सकता है। आप एक अच्छी बीमा पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं क्योंकि यह न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार के लिए भी एक संपत्ति है।

यह खबर भी पढ़ें:-Mukesh Ambani के हाथ में आई ये ब्यूटी कंपनी, 10 फीसदी उछला शेयर, खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

प्रॉपर्टी में लगाए पैसा

अगर आप मोटा पैसा इंवेस्ट करना चाहते हैं तो प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आप भविष्य में प्रॉपर्टी को बेचकर मुनाफा भी कमा सकते हैं। इसे रेंट पर देकर भी आप हर महीने की कमाई कर सकते हैं।

Next Article