होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, आज ही खरीद लें, अभी और महंगे होंगे

03:49 PM Dec 05, 2022 IST | Sunil Sharma

भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। लोग विवाह में लेन-देन के लिए जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। ऐसे में तेजी से बढ़ती खरीदारी के चलते सोने-चांदी के दाम एकदम से तेजी पर पहुंच गए हैं। सोना अपने ऑल टाईम हाई प्राइस के बहुत पास आ चुका है। इसी तरह चांदी में भी 1470 रुपए से अधिक की तेजी आ गई है।

यह है आज सोने के भाव

24 कैरेट सोना आज 55219 रुपए (जीएसटी सहित) प्रति दस ग्राम बिक रहा है। इसी तरह 23 कैरेट सोने की कीमत जीएसटी सहित 54997 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। यदि 22 कैरेट सोने की कीमत देखें तो यह 49108 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। इस कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है। इसी तरह 18 कैरेट गोल्ड का भाव 40208 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है।

क्या है आज चांदी का भाव

चांदी का आज औसतन भाव 64686 रुपए प्रति किलोग्राम है जो कि चांदी के ऑल टाइम हाई प्राइस 76008 रुपए प्रति किलोग्राम से 11,322 रुपए सस्ता है। यदि दोनों धातुओं में यही तेजी बनी रही तो जल्दी ही गोल्ड और सिल्वर की कीमतें अपने ऑल टाइम हाईऐस्ट प्राइस से भी काफी आगे निकल जाएंगी।

क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें

वर्तमान में कई कारणों के चलते सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। भारत में अभी शादियों का सीजन चल रहा है जिसकी वजह से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसी तरह अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में आने वाली मंदी के चलते भी लोग धातुओं में पैसा निवेश कर रहे हैं। कमोडिटी मार्केट की बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए भी लोग इनमें पैसा लगा रहे हैं। इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतें जबरदस्त रूप से बढ़ रही हैं।

Next Article