For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

आज पंजाब के जालंधर में सीएम गहलोत, यह है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

10:28 AM Jan 27, 2023 IST | Jyoti sharma
आज पंजाब के जालंधर में सीएम गहलोत  यह है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

आज सीएम अशोक गहलोत पंजाब के जालंधर में होंगे। वे यहां जांलधर के दिवंगत सांसद संतोष सिंह चौधरी के भोग और अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे अजमेर के किशनगढ़ जाएंगे, यहां वे दिल्ली से भेजी गई कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की चादर अजमेर शरीफ की दरगाह में पेश करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी होंगे। वहीं आज अजमेर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए रंधावा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे।

Advertisement

जालंधर के दिवंगत सांसद संतोष सिंह का भोग और अरदास कार्यक्रम

सीएम अशोक गहलोत 12 बजे जालंधर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे ल्यालपुर खालसा कॉलेज परिसर के लिए रवाना होंगे, यहीं पर  दिवंगत सांसद संतोष सिंह के भोग और अरदास का कार्यक्रम है। इसके बाद जालंधर से दोपहर 2.30 बजे अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट उतरेंगे। सोनिया गांधी की चादर पेशी का कार्यक्रम 3.00 से 3 .15 बजे के बीच का है। चादर पेशी के बाद वे जयपुर वापसी करेंगे।

प्रदेश प्रभारी रंधावा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

इधर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी बीती गुरुवार  रात को जयपुर पहुंच चुके हैं। वे आज अजमेर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस कार्य़क्रम में सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।हालांकि वे सोनिया गांधी की चादर पेशी में शामिल होंगे।

.