For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ट्रेन से चोरी हुए DRM की बेटी के जूते, RPF और IRCTC ने झोंकी पूरी ताकत, एक महीने बाद किए बरामद

03:29 PM Feb 14, 2023 IST | Sanjay Raiswal
ट्रेन से चोरी हुए drm की बेटी के जूते  rpf और irctc ने झोंकी पूरी ताकत  एक महीने बाद किए बरामद

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में आए दिन चोरी की घटनाएं होती है। ट्रेनों में चोरी की वारदात आए दिन सामने आती रहती है। हालांकि पुलिस के प्रयासों के बाद चोरी की वारदात करने वाले चोर पकड़े भी जाते है। हाल ही में चोरी की ऐसी ही घटना सामने आई जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, मामला रेलवे के उच्च अधिकारी से जुड़ा है, जिसे सुलझाने में रेलवे की तीन एंजेसियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे डीआरएम की बेटी का जूते चोरी हो गए।

Advertisement

पुलिस के कई अधिकारी जूतों को ढूंढने में लग गए। करीब एक महीने बाद पता लगा ही लिया। जी हां, आप शायद इस बात पर यकीन ना करें, लेकिन ये सच है। यह मामला यूपी के बरेली का है। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के संबलपुर के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह लखनऊ मेल एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। इसी दौरान मानवी सिंह के 10 हजार रुपये का जूते ट्रेन से चोरी हो गए। 5 जनवरी को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। डीआरएम की बेटी के जूतों को ढूंढने में पुलिस प्रशासन लगा दिया। करीब 1 महीने बाद जीआरपी पुलिस ने चोरी हुए जूतों को ढूंढ निकाला।

पुलिस ने एक महीने बाद जूते किए बरामद…

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डीआएम की बेटी मानवी जहां बैठी थी। उसी बर्थ के पास एक महिला भी बैठी थी। मामवी ने उसी महिला पर शक जताया। रेलवे अधिकारी उस महिला को ढूंढने में लगे रहे। करीब एक महीने बाद वह मिल गई तो पूछताछ करने पर महिला ने सारी सच्चाई बताई। पुलिस ने बताया कि महिला पेशे से डॉक्टर हैं और बरेली में ही चिकित्सक सेवाएं दे रही हैं। महिला भी मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। महिला ने बताया कि गलती से वह मानवी सिंह के जूते पहनकर आ गई थी। फिलहाल, पुलिस ने महिला के साथ क्या किया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

.