For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Tiger Zinda Hai-3 : 20 साल देश के लिए दांव पर लगाई जान, अब लोगों से सर्टिफिकेट मांग रहा टाइगर, गद्दार या देशभक्त

Salman Khan and Katrina Kaif Movie Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर के लिए अपने फैंस को दिया ऐसा मैसेज कि बढ़ा दी जबरदस्त एक्साइटमेंट। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
12:12 PM Sep 27, 2023 IST | BHUP SINGH
tiger zinda hai 3   20 साल देश के लिए दांव पर लगाई जान  अब लोगों से सर्टिफिकेट मांग रहा टाइगर  गद्दार या देशभक्त

Salman Khan and Katrina Kaif Movie Tiger 3: दबंग स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ जल्द ही अपनी फिल्म 'टाइगर 3' में एक बड़ा सरप्राइज देने का प्लान किया है। फैंस को सलमान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया था करते हुए लिखा था एक मैसेज देना है। कल…टाइगर का मैसेज कल 11 बजे। अपने किए वादे के मुताबिक, सलमान खान ने नया पोस्ट शेयर करके अपना मैसेज सभी के साथ शेयर कर दिया है।

Advertisement

वीडियो के जरिए शेयर किया मैसेज

सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टाइगर अपने देश के लोगों को एक मैसेज देता है। वीडियो में टाइगर ने लोगों से सवाल किया कि 20 साल तक देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाने के बाद आज उसे गद्दार बताया जा रहा है। आगे कहता है कि अब देश के लोग बताएंगे कि वह गद्दार है या देशभक्त। सलमान के इस वीडियो ने उनके फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। टाइगर का ये मैसेज काफी दमदार है। सलमान के लुक से लेकर उनके डायलॉग तक सबकुछ शानदार है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ फूल एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Pooja Hegde ने ढूढ़ लिया जीवनसाथी, सलमान खान नहीं, इस क्रिकेटर से करेंगी ब्याह, जानें पूरी डिटेल

'पठान' और 'जवान' को टक्कर दे सकती हैं 'टाइगर'

सलमान खान के फैंस 'टाइगर 3' को लेकर बड़े-बड़े दावें कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि भाईजान सलमान की 'टाइगर 3' बादशाह शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस परन या इतिहास रच सकती है। फिल्म मेकर्स और स्टारकास्ट को इससे काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, टाइगर 3 क्या कमाल दिखा पाएगी ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-हेमा मालिनी को देवानंद पुरस्कार, कोई यूं ही देवानंद नहीं बन जाता, वो आज भी हैं फैशन आइकॉन

'टाइगर 3' में पठान का कैमियो

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का धमाकेदार कैमियो होगा। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ बॉक्स ऑफिस पर नजर आएंगे। शाहरुख और सलमान का साथ आना मतलब फिल्म के हिट होने की गारंटी। इससे पहले सलमान खान को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो में देखा गया था।

.