For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दो कारों में हुई टक्कर, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

07:46 PM Apr 09, 2023 IST | Sanjay Raiswal
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दो कारों में हुई टक्कर  खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर लगातार दूसरे दिन रविवार को एक और बड़ा हादसा हो गया। हाइवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों का इलाज जारी है।

Advertisement

हादसे में घायल हुए शिवम ने बताया कि वह पत्नी मीनू और अपनी मां मंजू के साथ दिल्ली नांगलोई से खाटूश्याम जी दर्शन करने के लिए गए थे। वापस लौटते समय लक्ष्मणगढ़ के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवम की पत्नी मीनू और उनकी मां मंजू को चोट लगी है। वहीं शिवम को भी हल्की चोट आई है। तीनों का इलाज ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है।

शनिवार को भी हुआ था सड़क हादसा

गौरतलब है कि शनिवार को भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। पहला हादसा अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के मुकंदपुरा पुलिया के पास हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 2 महिलाएं शामिल है। वहीं दूसरा हादसा पिनान गांव (अलवर) के पास हुआ। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 युवक घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.