For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Jawan में विलेन बना ये साउथ सुपरस्टार, Shahrukh Khan को देगा तकड़ी टक्कर, जारी हुआ नया पोस्टर

06:38 PM Jul 24, 2023 IST | Mukesh Kumar
jawan में विलेन बना ये साउथ सुपरस्टार  shahrukh khan को देगा तकड़ी टक्कर  जारी हुआ नया पोस्टर

Jawan : सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। किंगखान के फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच जवान का नया पोस्टर ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। फिल्म 'जवान' से तमिल स्टार विजय सेतुपति का नया पोस्टर सोमवार को जारी किया गया। इस पोस्टर में विजय के किरदार को मौत का सौदागर बताया गया है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं’…फ्लाइट में उर्फी के साथ छेड़छाड़…दारू पी कर लड़कों ने की गंदी हरकतें!

जवान में विलेन बना विजय सेतुपति

पोस्टर में विजय की दो फोटो हैं, एक क्लोज-अप शॉट में, जिसमें विजय सनग्लासेस पहने हुए हैं। दूसरी तस्वीर में विजय एक लॉन्ग शॉट में जैकेट पहने हुए हैं। जवान के नए पोस्टर में विजय को डरावने और प्रभावशाली खलनायक के रूप में उनका करेक्टर दिखाया गया है। पोस्टर में शाहरुख खान और विजय सेतुपति आमने-सामने देखे जा सकते है।

जवान के हाल ही में जारी किए गए एक्शन से भरपूर वीडियो ने पहले ही हाई स्टैंडर्ड सेट कर दिया हैं। प्रत्येक आकर्षक पोस्टर रिलीज के साथ, जवान को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। जवान शाहरुख की आखिरी बेहद सफल पठान के बाद उनकी दूसरी एक्शन मूवी है।

शाहरुख खान की जवान में सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, स्पेशल अपीयरेंस में दीपिका पादुकोण और सुनील ग्रोवर हैं। एटली द्वारा निर्देशित, जवान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह मूवी 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।

.