होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

फिल्म 'पुष्पा-द रूल' में नजर आएंगे हिन्दी सिनेमा के ये सुपरस्टार

03:50 PM May 23, 2023 IST | Prasidhi

साल 2021 की ब्लॉकवस्टर रही फिल्म 'पुष्पा-द राइज' को फैंस ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म के हिट होने के लोगों को इसके दूसरे पार्ट का काफी इंतजार था। लेकिन अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैंस को एक सुनहरा तोहफा दिया था। फिल्म 'पुष्पा-द रूल' का तीन मिनट का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज किया गया था। अब लोग फिल्म से जुड़ी हर छोटी से छोटी खबर का इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में एक और सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है।

ये हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार होगे फिल्म का हिस्सा

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द रूल' की अभी तक कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी कई खबरे हमारे सामने आती रहती हैं। इसी में से एक खबर ये है कि, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द रूल' में बॉलीवुड के सिंबा यानी कि रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं। खबर के मुताबिक, पुष्पा के किरदार को एक पुलिस ऑफिसर के साथ इंट्रोड्यूज करवाया जाएगा। वहीं इस किरदार को निभाने के लिए रणवीर सिंह को चुना गया है।

डबल धमाकेदार होगा पार्ट 2

जहां एक ओर अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पा-द रूल' में लीड रोल निभाने वाले हैं वहीं उनके साथ कई बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में कई एक्टर्स ने अपने सीन्स शूट किये हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं, जो इससे पहले अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा-द राइज, आर्या और आर्या 2 जैसी फिल्में कर चुके हैं।

Next Article