For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

गर्मियों में बीमारी से बचाव करने में मदद करेंगे ये सुपरफूड

05:49 PM Apr 04, 2023 IST | Prasidhi
गर्मियों में बीमारी से बचाव करने में मदद करेंगे ये सुपरफूड

गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जया है। गर्मियों के मौसम में हम डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक, सनबर्न और हीट रैश जैसी तमाम परेशानियों का सामना करते हैं। हालांकि आप अपने खान-पान में कुछ अच्छी चीजों को शामिल करके इस गर्मी के मौसम को आसानी से निकाल सकते हैं। गर्मियों के आते ही कुछ फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ जाता है। क्योंकि ये न सिर्फ हमें हाइड्रेटेड और हेल्दी रखने में मदद करती हैं, बल्कि जरूरी पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करती हैं। चलिए आज उन चीजों के बारे में जानते हैं जिनके सेवन से आपके शरीर को गर्मियों के मौसम में ठंडक मिलेगी।

Advertisement

खीरा

खीरा गर्मियों के मौसम में खाना बेहद लाभदायक होता है। खीरे में विटामिन C भरपूर मात्रा में शामिल होता है। साथ ये पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का एक अच्छा सोर्स है।

तरबूज

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा जिस फल की डिमांड होती है वो है तरबूज। इसमें पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी शामिल होता है। ये शरीर को हाइड्रेट भी रखता है और इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं। जो स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायक हैं।

पुदिना

पुदुना शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही ये गर्मियों में आपको फ्रेश भी फील करवाता है।

दही

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और डाइजेशन में भी सुधार करते हैं। दही कैल्शियम और बाकी जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार है।

नींबू

नींबू में आइट्रिक एसिड पाया जाता है। जो शरीर के पीएच लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही शरीर की गर्मी को भी दूर करता है।

.