होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Shahid Kapoor के प्यार में मर मिटी ये 6 एक्ट्रेस, एक तो तनमन से मान चुकी हैं अपना पति, मीरा नहीं जानें कौन थी वो

12:17 PM Mar 16, 2023 IST | Prasidhi

हिन्दी सिनेमा के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत से ही फैंस को लुक्स और एक्टिंग से अपना दिवाना बना रखा है। अपने करियर के शुरुआती दौर में वो ‘चॉकलेट बॉय’ के नाम से जाने जाते थे। आज शाहिद भले ही अपनी मेरिड लाइफ में काफी खुश हैं, लेकिन एक समय था जब उनके पीछे कई लड़कियां दिवानी थीं। उन्होंने अपने करियर में एक नहीं कई मशहूर एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाया है। लेकिन उनके पीछे एक लड़की कुछ इस कदर दिवानी हुई कि, खुद को उनकी पत्नी ही बताने लगी थीं।

अमिृता राव

फॉरएवर ग्रीन फिल्मों में शामिल फिल्म ‘विवाह’ में शाहिद(Shahid Kapoor) और अमिृता ने एक साथ काम किया था। साथ ही दोनों ने ही फिल्म ‘इश्क विश्क’से डेब्यू भी किया था। इस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सुनने को मिली थी।

करीना कपूर

करीना कपूर और शाहिद की प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं है। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों ने दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार भी किया, जिसे देखकर लगा कि शाहिद और करीना जल्द ही शादी कर लेगें लेकिन जल्द ही इन दोनों की राहें भी जुदा हो गई।

विद्या बालन

विद्या बालन अपने बोल्ड और कमाल की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि साल 2008 में आई फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ के वक्त विद्या बालन और शाहिद कपूर के लिंक अप की खबरें आई थीं।

सानिया मिर्ज़ा

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा को आज पूरी दुनिया जानती है। सानिया मिर्ज़ा और शाहिद कपूर के अफेयर्स की खबरे काफी चर्चा में आने लगी थीं। हालांकि दोनों की लव स्टोरी साल 2008 में शुरु हुई थी और उसी साल खत्म भी हो गई। दोनों को कई बार कई जगहों पर एक साथ देखा गया था।

सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म ‘R…Rajkumar’ में सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद की जोड़ी को साथ देखा गया था। कहा जाता है कि सोनाक्षी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए शाहिद उन्हें अपने साथ लॉन्ग ड्राइव पर लेकर गए थे। लेकिन सोनाक्षी के साथ भी शाहिद का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।

इन सभी अभीनेत्रियों के अलावा एक एक्ट्रेस ऐसी है जो शाहिद कपूर के पीछे इस कदर पागल हुई थी कि, उन्होंने शाहिद का घर से बाहर निकलना ही मुश्किल कर दिया था।

प्यार ने लिया जूनून का रूप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने समय के मशहूर एक्टर राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित एक समय था जब शाहिद कपूर की दीवानी थीं। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे, दरअसल दोनों मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की डांस क्लासेस में एक साथ थे। रिपोर्ट की माने तो उसी दौरान वास्तविकता शाहिद को अपना दिल दे बैठी थीं। लेकिन उनका प्यार एक तरफा था। जब शाहिद की ओर से वास्तविकता को पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने वो फिल्म के सेट पर शाहिद का पीछा करने लगीं। इतना ही नहीं शाहिद जैसे ही सेट से बाहर आते तो वो उनका रास्ता रोकने लगी थीं।

खुद को शाहिद की पत्नी बताती थीं

वास्तविकता के मन में शाहिद के लिए इस कदर प्यार का तुफान उमड़ा था कि, उनकी कार के बोनट पर बैठ जाती थीं और उन्हें बताती थीं कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन हैं। इससे भी ज्यादा खतरनाक तो ये था कि राज कुमार की बेटी ने शाहिद के घर के आसपास के लोगों के सामने खुद को अपनी पत्नी बताना शुरू कर दिया था।

परेशान हो कर एक्टर को करनी पड़ी थी पुलिस कंप्लेन

शाहिद(Shahid Kapoor) वास्तविकता की हरकतों से इस कदर तंग हो चुके थे कि, उन्होंने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी। आपको बता दें कि वास्तविकता पंडित ने साल 1996 में फिल्म ‘ऐसी भी क्या जल्दी है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही।

Next Article