For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IPL इतिहास में अबतक इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए है सबसे ज्यादा रन

05:31 PM Mar 30, 2023 IST | Mukesh Kumar
ipl इतिहास में अबतक इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए है सबसे ज्यादा रन

IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च 2023 से शुरू हो रही है, आईपीएल का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शुक्रवार शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अहमदाबाद में खेला जायेगा। आइए जानते है कि अब तक आईपीएल इतिहास में किन बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-IPL 2023: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेगा ये खतरनाक गेंदबाज, राजस्थान रॉयल्स ने किया साइन

(1) विराट कोहली
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम दर्ज है, उन्होंने 223 मैचों में की 215 पारियों में 36.02 की स्ट्राइक रन रेट से 6624 रन बनाए है। जिसमें उनके नाम 5 अर्धशतक और 44 अर्धशतक शामिल है।

(2) शिखर धवन
इस टूर्नामेंट में विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। उन्होंने 206 मैचों की 205 पारियों में 34.88 की स्ट्राइक रन रेट 6243 रन बनाये है। जिसमें उनके नाम 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल है।

(3) रोहित शर्मा
आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 227 मैचों की 222 पारियों में 30.03 की स्ट्राइक रन रेट से 5879 रन बनाए है। जिसमें उनके नाम 1 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जीता चुके है।

(4) डेविड वार्नर
आईपीएल में डेविड वार्नर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज है। आईपीएल में उनके बल्ले ने खूब तहलका मचाया है। उन्होंने 162 मैचों में 42.01 की औसत से 5881 रन बनाए है, जिसमें 4 शतक और 55 अर्धशतक शामिल है।

(5) सुरेश रैना

आईपीएल में सुरेश रैना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज है, उनके बल्ले ने आईपीएल में खूब धमाल मचाया है। उन्होंने 205 मैचों की 200 पारियों में 32.50 की औसत से 5528 रन बनाए है, जिसमें 1 शतक और 39 अर्धशतक शामिल है।

.