For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

फेरबदल रहेगा सितंबर का महीना, 3 ग्रहों में होगा बदलाव, जानिए इन राशियो में क्या होगा प्रभाव

04:10 PM Sep 01, 2024 IST | Arjun Gaur
फेरबदल रहेगा सितंबर का महीना  3 ग्रहों में होगा बदलाव  जानिए इन राशियो में क्या होगा प्रभाव

इन ग्रहों में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह शामिल हैं। शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह निरंतर अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं. एक विशेष अवधि और चाल के अनुसार ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। इन ग्रहों की हलचल से ही सभी राशियां प्रभावित होती हैं। इसी कड़ी में सितंबर माह में 3 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह शामिल हैं। शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष के नजरिए से भी ये माह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो भी घटनाएं घटित होती हैं। उनका कारण ग्रहीय दशा, गोचर, उनकी चाल है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि सितंबर माह की शुरुआत बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध से होगी। बुध 4 सितंबर से कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। 16 सितंबर के बाद 18 सितंबर को सुख, वैभव और भोगविलास का कारक शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह के सितंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है।

सूर्य का कन्या राशि में गोचर
डा. अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं, जिसको सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 26 सितंबर को हस्त नक्षत्र और 10 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में चले जाएंगे। 17 अक्तूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे।
शुभ - वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ
अशुभ - मेष, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन

04 सितंबर से बुध का सिंह राशि में गोचर
डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। यह सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह हैं। सितंबर के महीने में ग्रहों के राजुकमार 04 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध देव 23 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे।
शुभ - वृष, सिंह, कन्या, तुला, , वृश्चिक और मकर
अशुभ - मेष, मिथुन, कर्क, धनु, कुंभ और मीन

शुक्र का तुला राशि में गोचर इन राशियों को होगा शुभ
डा. अनीष व्यास ने बताया कि सुख, भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र 18 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलेगा।
शुभ - मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मकर
अशुभ - कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन

क्या करें उपाय
डा. अनीष व्यास ने बताया कि हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें।ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। हनुमान जी को पान का भोग और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

.