होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया, पति सहित ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप

03:42 PM Mar 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल वालों पर दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के अलावा सास, जेठ समेत अन्य 10 लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई इमरान खान ने बताया कि अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 30 की एक मुस्लिम महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व वार्ड नंबर 30 में मुस्लिम रीति रिवाज से उसका निकाह हुआ था।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले (सास, ननद, जेठ-जेठानी, जेठ के बेटा) समेत अन्य लोग उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते हैं। साथ ही महिला के साथ गाली गलौज करके उससे मारपीट भी करते हैं।

महिला का आरोप है कि 5 मार्च की सुबह उसका पति बिना बात के उससे गाली गलौज करने लगा। महिला ने जब पति को गाली गलौज करने से मना किया तो उसने बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद ससुराल वाले सहित अन्य आरोपी भी वहां आकर उसे गालियां निकालते रहे। महिला ने नगरपालिका पार्षद सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि जब वह कमरे में थी। तब पांच लोग जबरदस्ती उसके कमरे में घुस आए और गाली गलौच करते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। मामले में पार्षद पर दुष्कर्म के प्रयास में सहयोग करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपने माता-पिता के घर आ गई। पीड़िता मने अपने पिता के साथ पुलिस थाने में आकर अपने पति सहित अन्य नामजदों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Next Article