होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

REET के 2 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगा लेवल-1 का रिजल्ट जारी

09:26 AM May 27, 2023 IST | Supriya Sarkaar

जयपुर। प्रदेश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा दे चुके 9 लाख अभ्यर्थियों में से करीब सवा दो लाख का रिजल्ट का इंतजार शुक्रवार को खत्म हुआ। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को अध्यापक भर्ती लेवल-1 का परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट से लेवल-1 के 21 हजार पदों के लिए 41 हजार 546 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 38,280 कैंडिडेट्स नॉन टीएसपी क्षेत्र से हैं व 3266 कैंडिडेट्स टीएसपी क्षेत्र से हैं। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन के बाद 19 हजार 192 अभ्यर्थियों को नॉन टीएसपी और 1808 कैंडिडेट्स को टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। बोर्ड की ओर से 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक कराई गई थी। लेवल-1 भर्ती परीक्षा में 2 लाख 12 हजार 342 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 1 लाख 96 हजार 696 परीक्षा में शामिल हुए थे। 

यह रही कटऑफ

सामान्य 186.9188 ओबीसी 175.8889 ईडब्ल्यूएस 166.2564 एमबीसी 172.2650 एससी 157.3077 एसटी 143.8590 

लेवल-2 का रिजल्ट जल्द 

अध्यापक भर्ती लेवल-1 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब जल्द ही लेवल-2 का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। लेवल-2 में विभिन्न विषयों के लिए 7 लाख 53 हजार 23 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 7 लाख 5 हजार 629 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अटेंडेंस 93.70 फीसदी थी।

फैक्ट फाइल- लेवल 2 पद 

अंग्रेजी                 8782 

सोशल स्टडीज      4172 

हिंदी                    3176 

संस्कृत                 1808 

उर्दू                        806 

पंजाबी                    272 

सिंधी                       09

(Also Read- UPSC ने निकाली बंपर भर्ती, इस आयु वर्ग के लोग कर सकतें हैं अप्लाई)

Next Article