होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सोने के तरीके में छिपा है आपकी पर्सनैलटी का राज, जाने किस तरह के इंसान हैं आप

12:15 PM May 16, 2023 IST | Prasidhi

आपका व्यक्तित्व कैसा है इस बारे में आपके हाव-भाव से लेकर कई ऐसी चीजे हैं जो काफी कुछ कहती हैं। आपके बात करने के तरीके से लेकर आपकी चाल तक ऐसी कई चीजे हैं जो सामने वाले इंसान को या आपको आपकी पर्सनैलटी के बारे में बहुत कुछ बताती है। इस में एक चीज शामिल है और वो है आपके सोने का तरीका। आपके सोने का तरीक आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि, ये बात कई स्टीज में साबित हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि, आप जानकर किसी पोजिशन में सोते हैं। लेकिन आपका सबकॉन्शियस माइंड आपकी बॉडी को कंट्रोल करता है। इस वजह से आप गहरी नींद में जाते ही ऐसी पोजिशन में चले जाते हैं जो आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है।

सावधान मुद्रा में सोना

ऐसे लोग जो पीठ के बल सोते हैं। ये लोग काफी रिजर्व टाइप के होते हैं। इन लोगों को दूसरों से ज्यादा इंटरेक्ट होना पसंद नहीं होता। ये लोग चीजों को काफी गंभीरता से लेते हैं। साथ ही इन लोगों की खुद से एक्सपेक्टेशन बहुत ही ज्यादा होती है।

फ्रीफालर

इस पोजिशन में लोग पेट के बल सोते हैं। इस पोजिशन में सोने वाले लोग काफी जिंदादिल, मस्त और खुले विचारों वाले होते हैं। ये सोशल होने के साथ-साथ काफी बोल्ड भी होते हैं। साथ ही ऐसे लोग अपनी आजादी से काफी प्यार करते हैं।

हाथ-पैर सिकोड़कर गोल होकर सोना

इस पोजिशन में बच्चें गर्भ में रहते हैं। ये काफी पॉपुलर पोजिशन में से एक है। सर्वे के मुताबिक 41% लोग इस पोजिशन में सोते हैं। बात इनके स्वभाव की करें तो ये लोग काफी शर्मिले होते हैं। साथ ही ये किसी भी बात पर काफी ज्यादा सोचते हैं। ये मानसिक रूप से थोड़े कमजोर इंसान होते हैं जिन्हें हमेशा किसी सपोर्ट की जरूरत रहती है।

दोनों हाथों को सिर के निचे लगाकर सोना

अपने हाथों को सिर के नीचे लगाकर सोने वाले लोग स्वभाव से बहुत निश्चिंत औऱ बेफिक्र रहते हैं। ऐसे लोग आम तौर पर किसी के लिए बुरा नहीं सोचते हैं। ये प्रैक्टिकल होने के बजाए भावुक ज्यादा होते हैं।

तकिए को गले लगाकर सोना

जो लोग तकिए को गले लगाकर सोते हैं वो लोग प्यार से भरे होते हैं। इन्हें लोगों को प्यार देना और लोगों से प्यार लेगा बहुत पसंद होता है। ये लोग अपने जीवन में रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं।

एक करवट सोना

एक ही करवट यानी दाएं या बांए सोने वाले लोग काफई सोशल होते हैं और आराम की जिंदगी बिताने पर यकीन रखते हैं। ऐसे लोग काफी भरोसेमंद होते हैं। सैाथ ही काफी सीधे भी होते हैं।

यर्नर

ये पोजिशन भी एक करवट सोने के जैसी ही होती है लेकिन इसमें व्यक्ति सामने की तरफ हाथ फैलाकर है। इस पोजिशन में सोने वाला इंसान काफी खुले विचारों का होता है। हालांकि कई बार ये संदेह से भरे और सनकी भी लग सकते हैं.  जब बात कोई निर्म करने की हो तो ये कछुए की चाल से भी ज्यादा धीमी गति से आगे बढ़ते हैं।

Next Article