For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Asia Cup 2023 के महाकुंभ का आगाज कल, 4 साल बाद फिर बादशाहत कायम करेगी टीम इंडिया?

02:30 PM Aug 29, 2023 IST | Mukesh Kumar
asia cup 2023 के महाकुंभ का आगाज कल  4 साल बाद फिर बादशाहत कायम करेगी टीम इंडिया

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 सीजन का आगाज 30 अगस्त को पाकिस्तान के मुल्ताल शहर में होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जायेगा। इस बार एशिया कप 2023 टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के मुताबिक वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान में केवल 4 मैच होंगे, जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे। ऐसे में इस टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान में जरूर होगा, लेकिन यह खत्म पाकिस्तान में होगी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- Asia Cup 2023: भारतीय टीम करेगी बड़ा धमाका, एशिया कप में बस नेपाल से मैच हो जाने दीजिए

एशिया कप में रहा है टीम इंडिया का दबदबा
अगर राहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब जीतने में सफल रहती है, तो 4 साल बाद फिर एशिया कप 2023 में भारत की बादशाहत कायम होगी। आंकड़ों को देखें तो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। भारतीय टीम ने पिछला खिताब 2018 में जीता था। अबतक क्रिकेट इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है। जबकि श्रीलंका दूसरे स्थान पर है, जो छह बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है। वहीं पाकिस्तान दो ही बार 2000, 2012 का खिताब अपने नाम दर्ज किया है।

इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच होगे 3 मैच

एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच तीन मैच खेले जा सकते हैं, दरअसल, भारत-पाकिस्तान एशिया कप के एक ही ग्रुप में दोनों के अलावा नेपाल टीम भी है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला ग्रप स्टेज में खेला जायेगा। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान का सुपर-4 में क्वालिफाइ करना भी लगभग तय है। बता दें कि सुपर-4 मुकाबले राउंड रॉबिन के तहत खेले जायेंगे। वहीं सुपर-4 में भी भारत-पाकिस्तान के बीच एक मुकाबला हो सकता है। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरी भिड़त खिताबी मैच में हो सकती है, इस प्रकार केवल सितंबर के महीने में ही भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकता हैं।

एशिया कप 2023 में 2 ग्रुप

ग्रुप-ए: भारत, पाकिस्तान और नेपाल।
ग्रुप-बी: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान।

एशिया कप 2023 का शेड्यूल

30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका कैंडी
2 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान लाहौर
4 सितंबर: भारत बनाम नेपाल कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर: A1 बनाम B2 लाहौर
9 सितंबर: B1 बनाम B2 कोलंबो ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)
10 सितंबर: A1 बनाम A2 कोलंबो (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है)
12 सितंबर: A2 बनाम B1 कोलंबो
14 सितंबर: A1 बनाम B1 कोलंबो
15 सितंबर: A2 बनाम B2 कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल कोलंबो

.