For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

लापरवाही में राजनीतिक सीख, शासन की हर चूक भाजपा को दे रही राजस्थान सरकार को घेरने का मुद्दा 

12:02 PM Apr 23, 2023 IST | Supriya Sarkaar
लापरवाही में राजनीतिक सीख  शासन की हर चूक भाजपा को दे रही राजस्थान सरकार को घेरने का मुद्दा 

जयपुर। वर्तमान राज्य सरकार में हो रही हर चूक को भाजपा मुद्दा बना रही है। प्रशासन की हर एक लापरवाही भाजपा को कांग्स सरकार को रे ललकारने का मौका दे रही है। इसको लेकर अब भाजपा प्रदेशभर से अपने कार्यकर्ता और आमजन को जुटाकर राजधानी में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। प्रदेशभर से लाखों लोगों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जयपुर में जुटेंगे और सरकार को ललकारेंगे। पेपर लीक, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, युवा, किसान से लेकर हाल ही में हुआ आइपीएल विवाद तक भाजपा के लिए मुद्दा बना है।

Advertisement

भाजपा हो रही है हमलावर 

सोशल मीडिया पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरने को लेकर कैंपेन चला रखा है। इस कैंपेन में वही मुद्दें शामिल होते हैं, जिसमें प्रशासन की चूक होती है। यहींचूक भाजपा को मुद्दा दे देती है, जिसके बाद पार्टी के पदाधिकारी रैलियों से लेकर सोशल मीडिया तक में राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोलते हैं और घटना से संबंधित वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह मुद्दें हावी हो रहे हैं।

युवाओं काे रोजगार पर साधा निशाना 

भाजपा के लिए युवाओं काे रोजगार बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसमें प्रशासन की लापरवाही से हुए रीट से लेकर वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामलों में भाजपा लगातार सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर इसे सरकार की नाकामी बता रही है। इमसें परीक्षाएं स्थगित होना, रद्द होना, परीक्षा और परिणाम तिथि तक को मुद्दा बनाया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी 

अपनी ही पार्टी के लोगों को लेकर की जा रही कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को भी भाजपा लगातार मुद्दा बना रही है। इसे भाजपा सोशल मीडिया पर ‘कुर्सी पहले राजस्थान बाद में’ शीर्षक के साथ प्रचारित कर सरकार को घेर रही है। भाजपा के लिए भ्रष्टाचार भी मुद्दा बना हुआ है। अलग-अलग जिलों से पुलिस व अन्य अधिकारियों के पैसे मांगते वीडियो, एसीबी ट्रेप की कार्रवाई व अवैध वसूली के वीडियो को भाजपा भ्रष्टाचार का गढ़ बना राजस्थान के नाम से प्रचारित कर रही है।

सरकार का असली चेहरा सामने लाएंगे। लाखों लोगों के साथ मिलकर राजधानी में सरकार को ललकारेंगे। सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे और सरकार के चेहरे से जन कल्याण के नकाब को हटाकर असली चेहरा जनता के सामने लाएंगे -राजेंद्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष

चार साल तक तो राजस्थान की जनता की ओर ध्यान नहीं दिया। अब बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर उन्हें लुभाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे जनता समझ चुकी है। सरकार की हकीकत कुछ और है। इस शासनकाल में युवा, किसान से लेकर हर वर्ग परेशान है। सरकार की इन नाकामियों को भाजपा जनाक्रोश सभाओं के माध्यम से बता रही है -सीपी जोशी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

आईपीएल विवाद को बताया राजस्थान की नाक कटना 

जयपुर में आईपीएल शुरू होने के साथ ही खेल मंत्री की ओर से किए गए विवाद को भी भाजपा ने प्रचारित करना शुरू कर दिया है। इस आईपीएल विवाद को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। इसे राजस्थान की नाक कटना बताकर इस विवाद से जुड़े वीडियो जनता तक पहुंचाने में लगी है। वहीं, हाल ही में हुए प्रदेश में तीन आत्महत्या प्रकरण, पेपर लीक, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार, योजनाओं और महंगाई राहत कैंप तक पर जुबानी हमला बोले जा रहे हैं।

(Also Read- मेगा जॉब फेयर पूरी तरह फेल, देवनानी का कांग्रेस सरकार पर हमला, कहा- बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर हो रहा है छलावा)

.