For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पहले विधायक...अब बने यूथ कांग्रेस के नये अध्यक्ष, कौन है पायलट के करीबी अभिमन्यु पूनिया

आज प्रदेश में नये यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। आज जारी परिणाम के आधार पर अभिमन्यु पूनिया को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि यशवीर सूरा, सुधींद्र मुंड को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
06:06 PM Dec 16, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
पहले विधायक   अब बने यूथ कांग्रेस के नये अध्यक्ष  कौन है पायलट के करीबी अभिमन्यु पूनिया

MLA Abhimanyu Punia: कांग्रेस आलाकमान ने आज साक्षात्कार के आधार पर राजस्थान प्रदेश में नये यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने आज परिणाम जारी कर अभिमन्यु पूनिया को अध्यक्ष बनाया है। जबकि, यशवीर सूरा, सुधींद्र मुंड को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के लिए डाले गए वोटों की गणना 12 मई 2023 को हुई थी। उसके 7 महीने बाद आज परिणाम जारी किया गया हैं।

Advertisement

पहले नंबर पर रहे थे अभिमन्यु पुनिया

चुनाव कमेटी की स्क्रीनिंग के बाद अभिमन्यु पुनिया को 230079 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर सुधींद्र मुंड रहे, जिन्हें 197385  वोट, यशवीर सूरा को 159640 वोटो के साथ तीसरे नंबर पर रहे। चुनावो में प्रदेश से कुल 19 लाख 11 हजार वोट पड़े थे। स्क्रीनिंग के बाद करीब 10 लाख 60 हजार वोट को ख़ारिज कर दिया गया था। 7 लाख 60 हजार वोट को वैध गिना गया था। मुंड और सूरा ने फाइनल वोटर लिस्ट से वोट घटाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिसके बाद दोनों को दिल्ली में वैध वोट गिने गए थे। दोनों की संतुष्टि के बाद ही परिणाम जारी किया।

20,01,546 ने लिया था ऑनलाइन मेम्बरशिप में भाग

चुनाव में प्रदेश के 20,01,546 ने ऑनलाइन मेम्बरशिप में भाग लिया था।  और कुल 19,11,377 ने मेम्बरशिप के लिए शुल्क भुगतान किया। एक मेंबर का मेम्बरशिप शुल्क संगठन ने 50 रुपये रखा था यानी कि ऑनलाइन मेम्बरशिप में कुल 9,55,68,850 रुपये का भुगतान किया था।

विधायक बने अभिमन्‍यु पुनिया

राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले की सांगरिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। कांग्रेस ने यहां से अभिमन्‍यु पुनिया को मैदान में उतारा था। पुनिया को यहां से 348635 वोट मिले वहीं भाजपा के गुरदीप सिंह 211412 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे

.