होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Congress Halla Bol Rally : दिल्ली की रैली में नजर आया राजस्थान के नेताओं का दबदबा

09:23 AM Sep 05, 2022 IST | Jyoti sharma

Congress Halla Bol Rally : नई दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में राजस्थान के नेताओं और कार्यकर्ताओं का दबदबा दिखाई दिया। कांग्रेस की इस रैली में देशभर की इकाइयों से ज्यादा राजस्थान से कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को रैली में भेजने की योजना बनाई थी। यह सफल भी नजर आई।

CM अशोक गहलोत ने Congress Halla Bol Rally की संभाली व्यवस्था

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी मंच से बोलने का मौका मिला। मुख्यमंत्री गहलोत रैली की (Congress Halla Bol Rally) व्यवस्थाओं को लेकर भी सक्रिय नजर आए। गहलोत शनिवार को दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने शाम को ही कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात कर रैली को लेकर चर्चा की। गहलोत (CM Ashok Gehlot)ने रैली में कहा कि देश के युवाओं को नौकरी मिलने की जगह बेरोजगारी बढ़ गई। यूपीए सरकार ने लोगों को 2 रुपए किलो गेहूं और 3 रुपए किलो चावल दिए। लेकिन, आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।

Halla Bol Rally पर राजस्थान उम्मीदों पर खरा उतरा

राजस्थान से कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व को भीड़ की उम्मीद भी ज्यादा थी, इसलिए राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन (Ajay Maken) और संगठन सचिव काजी निजामुद्दीन प्रदेश में सक्रिय नजर आए। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने खुद 200 विधानसभा क्षेत्र में रैली में कार्यकर्ताओ को भेजने के लिए विधायकों और विधायक प्रत्याशियों सेबात की। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से दिल्ली जाने वालेतीन रास्तों में चैक पोस्ट भी बनाई गई, जिस पर खुद डोटासरा नजर रख रहे थे। कार्यकर्ताओ के लिए खाने की व्यवस्था भी की गई। मंत्री महेश जोशी भी सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ दिल्ली रैली में शामिल हुए।

पायलट ने कहा- किसान विरोधी सरकार

पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि भाजपा की केन्द्र में बैठी सरकार किसान विरोधी भी है। पहले किसानों के खिलाफ कानून बनाए और अब एमएसपी पर बात नहीं कर रहे हैं। आज डीजल, गैस, पेट्रोल और रोजाना की चीजें बहुत महंगी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी और जनता की आवाज को बुलंद करना होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- हल्ला बोल रैली में CM अशोक गहलोत का दिखा रुतबा, कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर

Next Article