होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'मैं कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं'…फ्लाइट में उर्फी के साथ छेड़छाड़...दारू पी कर लड़कों ने की गंदी हरकतें!

09:45 AM Jul 22, 2023 IST | Prasidhi

'Uorfi Javed अपने अतरंगे फैशन के लिए आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई लोग उनके इस फैंशन को पसंद भी करने लगे हैं, तो कई लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें आज भी पसंद नहीं करते हैं। खैर, हाल ही में Uorfi Javed को मुंबई से गोवा जाते समय बदतमीजी का सामना करना पड़ा। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

फ्लाइट में की लड़को ने Uorfi Javed से बदतमीजी

Uorfi Javed फ्लाइट में मुंबई से गोवा जा रही थीं। वहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है कि, सफर के दौरान लड़कों के एक ग्रुप ने फ्लाइट में उनके साथ बदतमीजी की। उर्फी ने बताया कि जब उनके साथ ये सब हुआ उस वक्त वो लड़के नशे में थे और उर्फी इकोनॉमी क्लास में सफर कर रही थीं। Uorfi Javed का कहना है कि वो पब्लिक फिगर हैं इसका मतलब ये नहीं कि वो पब्लिक प्रॉपर्टी हैं। Uorfi Javed पर लड़को ने कई घटिया कमेंट किये और साथ ही उनको तरह-तरह के नाम से भी चिड़ाने लगे।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

इस पबरे मामले का वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 'जब मैं कल मुंबई से गोवा जा रही थी तो मुझे शोषण का सामना करना पड़ा। वीडियो में ये लड़के गंद बातें कर रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे। वो मेरा नाम ले रहे थे। जब मैंने उन्हें टोका तो उनमें से एक ने कहा कि उसके दोस्त नशे में हैं। नशे में होना कोई बहाना नहीं हो सकता कि आप किसी महिला के साथ गलत व्यवहार करें। पब्लिक फिगर हूं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं।'

Next Article