होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग राज्यों से 9 बदमाश गिरफ्तार

02:16 PM May 09, 2024 IST | Sanjay Raiswal

नई दिल्ली। देश के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई के सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात राज्यों में कार्रवाई करते हुए कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जयपुर से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पिता ज्लेवर हैं। पुलिस टीम ने इन बदमाशों के पास से 7 पिस्टल, 31 कारतूस और 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

बुधवार सुबह से शाम तक दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एमपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार में रेड की गई थी। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार सभी आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में थे। ज्यादातर आरोपियों की गोल्डी बराड़ से सीधे बात होती थी। गोल्डी से मिलने वाले डायरेक्शन पर ये लोग हर प्रकार का काम किया करते थे।

दिल्ली पुलिस ने जयपुर से अभय सोनी उर्फ ​​कार्तिक उर्फ ​​कबीर (22) को गिरफ्तार किया है। वह चित्रकूट थाना इलाके में राम पथ का रहने वाला है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। पैसों की समस्या के कारण उसने फेसबुक पर राजस्थान शूटर्स के नाम से एक ग्रुप बनाया। डकैती और अन्य अपराध करने के लिए अन्य आरोपियों के संपर्क में आया।

पुलिस ने दिल्ली से पकड़े गए दो आरोपी

दिल्ली से जसप्रीत सिंह उर्फ ​​राहुल (25) को गिरफ्तार किया गया है। वह रसूलपुर कलां का रहने वाला है। जसप्रीत को दिल्ली के शास्त्री पार्क से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 32 बोर की एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। जसप्रीत ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। वह पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

दिल्ली पुलिस ने दूसरे आरोपी धर्मेंद्र उर्फ ​​कार्तिक को भी गिरफ्तार किया है। जो पोस्ट संडवा के गांव पतरा का रहने वाला है। इसे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 32 बोर की एक सिंगल शॉट पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस मिले हैं। धर्मेंद्र ने 7वीं क्लास तक पढ़ाई की है।

पंजाब से गिरफ्तारी

पंजाब से आरोपी गुरपाल सिंह (26) को गिरफ्तार किया गया। जो डेरा बस्सी के ग्राम खेड़ी गुजरान का रहने वाला है। इसे डेरा बस्सी के एसएएस नगर से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से .32 बोर की पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस मिली है। डेरा बस्सी के ही मंजीत सिंह गुरी (22) को गिरफ्तार किया गया है। इसे भी डेरा बस्सी के एसएएस नगर से गिरफ्तार किया गया। मंजीत 8वीं क्लास तक पढ़ा है। वह पहले भी तीन केस में शामिल रहा है। जेल में बंद रहने के दौरान साथी कैदी पर हमला कर चुका है। मंजीत गांव के ही अजय राणा के जरिए गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया था।

हरियाणा से गिरफ्तारी

हरियाणा से आरोपी मंजीत (24) को गिरफ्तार किया गया। जो हरियाणा के सोनीपत स्थित वीपीओ बरोटा का रहने वाला है। इसे यूपी के अलीगढ़ स्थित गांव खीरी दहिया से गिरफ्तार किया गया। मंजीत 9वीं पास है। लॉरेंस विश्नोई गैंग से प्रेरित था। गैंग के सदस्यों को हथियार सप्लाई कर रहा था।

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश से सचिन कुमार उर्फ ​​राहुल (26) पुत्र रामबरन को गिरफ्तार किया गया। जो यूपी के राय बरेली स्तिथ मोहल्ला बरईपुर का रहने वाला है। इस यूपी के लखनऊ में सीतापुरा रोड स्तिथ शक्ति पुरमसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। सचिन के साथ एक किशोर को भी पकड़ा गया। इसके पास से पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्तौल और 5 जिन्दा कारतूस मिली है।

मध्यप्रदेश से गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश से पुलिस ने संतोष उर्फ ​​सुल्तान बाबा (20) को गिरफ्तार किया है। जो मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी में स्थित गांव खुर्रमपुरा का रहने वाला है। इसे रतलाम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 32 बोर की एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस मिले हैं।

बिहार में गिरफ्तारी

बिहार से पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार (27) को गिरफ्तार किया है। जो बिहार के वैशाली स्थित मुसापुर गांव का रहने वाला है। आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार किया गया।

Next Article