For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

चांद पर होगा विशालकाय दूरबीन!, ब्रह्मांड पर नजर रखेगा हाइपर टेलिस्कोप

वैज्ञानिक अब चांद पर उन्न्त किस्म का टेलिस्कोप स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल, अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी चीज टेलिस्कोप है।
10:23 AM Sep 24, 2023 IST | BHUP SINGH
चांद पर होगा विशालकाय दूरबीन   ब्रह्मांड पर नजर रखेगा हाइपर टेलिस्कोप

वॉशिंगटन। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी चीज टेलिस्कोप है, जिसके जरिए उन्हें ब्रह्मांड के रहस्यों को देखने में मदद मिलती है। नासा का जेम्स वेब टेलिस्कोप अब तक का बनाया सबसे उन्नत टेलिस्कोप है, जो अंतरिक्ष के नए नए रहस्यों को खोल रहा है, लेकिन अब वैज्ञानिक चंद्रमा की सतह पर एक विशाल दूरबीन स्थापित करने का प्लान बना रहे हैं। आर्क्सिव के एक नए पेपर में कहा गया है कि चांद पर टेलिस्कोप स्थापित करना एक अच्छा विकल्प होगा। इस नए पेपर में लेखक हाइपर टेलिस्कोप की अवधारणा पेश करते हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-नासा के LRO ने चंद्रमा पर खोजा बुर्ज खलीफा से दोगुना गड्ढा, जहां कभी नहीं पहुंची सूरज की रोशनी

चांद के एक क्रेटर पर विचार

एक ऑप्टिकल टेलिस्कोप का विचार लेखक रखते हैं, जो चंद्रमा के भूभाग का लाभ उठाएगा। एक ऑप्टिकल टेलिस्कोप की शक्ति उसके प्राथमिक दर्पण के आकार और टेलिस्कोप की फोकल लंबाई पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर कई दर्पण लगा कर फोकल की लंबाई बढ़ाई जा सकती है। वैज्ञानिक चांद के एक क्रेटर को दर्पण के जरिए टेलिस्कोप बनाने का प्रस्ताव देते हैं। ठीक उसी तरह जैसे अरेसीबो ऑब्जर्वेटरी थी। क्रेटर को आधार मानकर इसे बनाया जाएगा, जो आसान होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-जब सौर तूफान की चपेट में आया यह अंतरिक्षयान, धरती से टकराता तो होता भारी नुकसान

सबसे लोकप्रिय प्रस्तावों में से एक

चंद्रमा के दूर के हिस्से में रेडियो टेलिस्कोप स्थापित करना सबसे लोकप्रिय प्रस्तावों में हैं। चांद के ध्रुवों पर लाइफ फाइंडर टेलिस्कोप स्थापित करना भी एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है, जो 6.5 मीटर वाले टेलिस्कोप की एक शृंखला है, जिसके जरिए सौरमंडल के बाहर के ग्रहों के वायुमंडल का अध्ययन होगा। लूनर ऑप्टिकल यूवी एक्सप्लोरर का कॉन्सेप्ट भी है, जो अल्ट्रावायलेट वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।

.