होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

स्टारशिप में आई तकनीकी खराबी, मस्क का ताकतवर रॉकेट फिर फेल

दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप व्हीकल का दूसरा टेस्ट भी शनिवार को फेल हो गया। इसे भारतीय समय अनुसार शाम लगभग 6:30 बजे लॉन्च किया गया था। यह मिशन 1:30 घंटे का था।
10:05 AM Nov 19, 2023 IST | BHUP SINGH

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप व्हीकल का दूसरा टेस्ट भी शनिवार को फेल हो गया। इसे भारतीय समय अनुसार शाम लगभग 6:30 बजे लॉन्च किया गया था। यह मिशन 1:30 घंटे का था। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। लगभग 400 फुट ऊंचा ‘स्टारशिप’ दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली रॉकेट है। मस्क का इरादा लोगों को चंद्रमा और मंगल ग्रह पर ले जाने के लिए उनके रॉकेट बेड़े का उपयोग करने का है। लॉन्चिंग के करीब 2.5 मिनट बाद सुपर हैवी बूस्टर और स्टारशिप का सेपरेशन हुआ। बूस्टर को पृथ्वी पर लैंड करना था, लेकिन वो बीच में ही फट गया।

यह खबर भी पढ़ें:-नासा से पहले मंगल की मिट्टी लाएगा ड्रैगन, स्पेस में सुपरपावर बनना चाहता है चीन

20 अप्रैल को भी किया था टेस्ट

इससे पहले 20 अप्रैल को स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट किया गया था। जहां इस टेस्ट में बूस्टर 7 और शिप 24 को लॉन्च किया गया था। वहीं उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही मेक्सिको की खाड़ी के पास 30 किलोमीटर ऊपर स्टारशिप में विस्फोट हो गया था। इसके असफल होने के बाद भी एलन मस्क और स्सएपेक्स हेडक्वार्टर में वहां के कर्मचारी खुशी मना रहे थे क्योंकि रॉकेट का लॉन्चपैड से उड़ान भरना ही बड़ी सफलता मानी जा रही थी।

अमेरिका ने की मस्क की आलोचना

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका ने यहूदी विरोधी भावना और नस्लवादी घृणा को बढ़ावा देने वाली टिप्पणी का समर्थन करने के लिए उद्योगपति एलन मस्क की आलोचना की है, जबकि एप्पल जैसी कई शीर्ष अमेरिकी कं पनियों ने उनके सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ से विज्ञापन हटा दिए हैं। मस्क (52) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट का समर्थन किया था, जिसमें दावा किया गया था यहूदी लोग श्वेत लोगों के खिलाफ नफरत फै ला रहे है।

यह खबर भी पढ़ें:-अब चिकनगुनिया से नहीं होगी मौत! दुनिया को मिला पहला टीका

Next Article