For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

रॉकेट बना टाटा ग्रुप का यह सस्ता शेयर, निवेशकों की लगी लॉटरी

04:42 PM May 08, 2023 IST | Mukesh Kumar
रॉकेट बना टाटा ग्रुप का यह सस्ता शेयर  निवेशकों की लगी लॉटरी

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड (TTML) के शेयरों में आज सोमवार को जबरदस्त तेजी देखी गई है। आज सबसे ज्यादा उछाल टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) के स्टॉक में आया है। 8 मई 2023 को यह स्टॉक 4.92% की तेजी के साथ 500.55 रुपए पहुंच गया है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 502.30 रुपए है और 52 वीक का सबसे लो लेवल 366.20 रुपए है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1,70987 करोड़ रुपए है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- 90 रुपए से चढ़कर 6500 के पार पहुंचा टाटा ग्रुप का शेयर, 1 लाख के बनाए 73 लाख

जानिए टाटा मोटर्स की प्राइस हिस्ट्री
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, टाटा मोटर्स के शेयरों ने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। हालांकि पिछले पांच सालों में इसमें 51.31% की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले एक साल में 23.91% का उछाल आया है। महीनेभर में 8.51% और छह महीनों में 15.56% का उछाल आया है। वहीं YTD में इस साल 23.91% फीसदी उछला है।

जानिए कंपनी से जुड़ा कारोबार

टाटा मोटर्स लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव निर्माण कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई, भारत में है, जो टाटा ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी यात्री कारों, ट्रकों, वैन, कोच, बसों का उत्पादन करती है। टाटा मोटर्स ने 1988 में टाटा मोबाइल के लॉन्च के साथ यात्री वाहन बाजार में प्रवेश किया, इसके बाद 1991 में टाटा सिएरा, पहला भारतीय बन गया। एक प्रतिस्पर्धी स्वदेशी ऑटोमोबाइल विकसित करने की क्षमता हासिल करने के लिए निर्माता।

1998 में, टाटा ने पहली पूरी तरह से स्वदेशी भारतीय यात्री कार, इंडिका लॉन्च की और 2008 में टाटा नैनो लॉन्च की। टाटा मोटर्स ने 2004 में दक्षिण कोरियाई ट्रक निर्माता देवू वाणिज्यिक वाहन कंपनी का अधिग्रहण किया। टाटा जगुआर लैंड रोवर की मूल कंपनी रही है क्योंकि कंपनी ने इसे 2008 में Ford से Jaguar Cars और Land Rover के अधिग्रहण के लिए स्थापित किया था।

.