For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IPL 2028 तक TATA को मिला टाइटल राइट्स, सालाना बीसीसीआई को चुकाने होंगे इतने करोड़, यहां जाने पूरी डिटेल्स

11:01 AM Jan 20, 2024 IST | Mukesh Kumar
ipl 2028 तक tata को मिला टाइटल राइट्स  सालाना बीसीसीआई को चुकाने होंगे इतने करोड़  यहां जाने पूरी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी एक बड़ी अपटेड सामने आई है। टाटा ग्रुप ने 2028 तक आईपीएल के टाइटल राइट्स 2028 तक रिटेन कर लिए है। इस समझौते में प्रति सीजन 500 करोड़ रुपए का योगदान टाटा ग्रुप करेगा। इन्विटेशन टू टेंडर (ITT) डॉक्युमेंट के नियमों के मुताबिक, टाटा आईपीएल के टाइट्स राइट्स अपने ही रिटेन कर सकता था, अगर कोई अन्य इकाई द्वारा ऑफर किए गए हाइएस्ट ऑफर से मेल खाते हों। टाटा ग्रुप टू मैच का प्रयोग करने और उसी कीमत पर अधिकार बरकरार रखने का फैसला किया है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:– MS Dhoni Defamation Case : बुरे फंसे महेंद्र सिंह धोनी, पुराने बिजनेस पार्टनर दर्ज करवाया मानहानि केस

टाटा ग्रुप ने 2500 करोड़ रुपए के वैल्यूएशन के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा किए गए ऑफर की बराबरी की। इसके बाद टाटा समूह को टाइटल राइट्स सौंपने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने 2024-28 के पांच सीजन के लिए टाइटल राइट्स का बेस प्राइज 1750 रुपए करोड़ निर्धारित किया था। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने पांच साल के लिए 2500 रुपए करोड़ के आधार मूल्य से ऊपर की बोली लगाई थी। पर टाटा ने राइट-राइट-टू-मैच ऑप्शन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया और इसे अपने पास बरकरार रख लिया। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 12 दिसंबर 2023 को टेंडर जारी किया था।

भविष्य में बढ़ सकती है आईपीएल मैचों की संख्या
बीसीसीआई के सूत्रों की माने तो आईपीएल 2024 सीजन में कुल मिलाकर 74 लीग मैच खेले जायेंगे, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025 और 2026 में लीग गेम्स की संख्या बढ़ाकर 84 और 2027 में 94 कर सकता है।

Vivo को पछाड़कर TATA ने जीता टाइटल राइट्स
बता दें कि आईपीएल सीजन 2022 और 2023 के लिए टाइटल स्पॉन्सर के रूप में VIVO की जगह लेने के लिए 670 रुपए करोड़ का पेंमेंट किया था। Vivo ने 2022 सीजन में कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन के लिए बीसीसीआई को 454 करोड़ रुपए का पेंमेंट किया था। 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2022 और 2023 के लिए टाइटल स्पॉन्सर के रुप में ViVo की जगह लेने के लिए 670 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।

.