For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

गगनयान का हिस्सा बना टाटा ग्रुप का यह शेयर, 10 साल में दिया 10500 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न

12:00 PM Jun 08, 2023 IST | Mukesh Kumar
गगनयान का हिस्सा बना टाटा ग्रुप का यह शेयर  10 साल में दिया 10500 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न

टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयरों ने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। बता दें कि 7 जून 2013 को यह शेयर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 92.05 रुपए का था, जो वर्तमान में बढ़कर 8000 रुपए के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को टाटा ग्रुप का यह शेयर 2.39% की तेजी के साथ 7,877 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है। इस अवधि के दौरान इस शेयर 10500 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। टाटा एलेक्सी के शेयरों का 52 वीक का हाई 10,760 रुपए है और 52 वीक का सबसे लो लेवल 5709 रुपए है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 47910 करोड़ रुपए है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- 1500 रुपए के पार जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो, 40 फीसदी का होगा मुनाफा

निवेशकों के लिए आई अच्छी खबर
अब कंपनी के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। टाटा एलेक्सी इसरो के गगनयान मिशन का हिस्सा बन गई है। विश्व की लीडिंग इंजीनियरिंग कंपनी टाटा एलेक्सी ने इस स्पेस मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल रिकवरी मॉडल्स (सीएमआएम) को डिजाइन और डेवलप किया है।

गगनयान मिशन क्या है?
इस मिशन के तहत इसरो लोगों को स्पेस में भेजेगा और इशरों यात्रियों को धरती से 400 किलोमीटर ऊपर तक सफर कराएगा। इस मिशन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यात्रियों की सकुशल वापसी है।

टाटा एलेक्सी का प्रदर्शन
पिछले पांच साल में टाटा एलेक्सी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 536.24% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। बता दें कि 8 जून 2013 को कंपनी के शेयर का भाव 1232 रुपए था, जो 8 जून 2023 को बढ़कर 7,877 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। YTD में इस साल यह शेयर 24.39% तक बढ़ चुका है। एक महीनेभर टाटा एलेक्सी के शेयर 15.40% तक बढ़ चुके है।

.