होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर साधा निशाना, मंत्री बेढम बोले-'कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है'

मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधाञ बोले-'बीजेपी के राज में काम हो रहा है कि कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है और कामकाज में बाधा डाल रही है।'
10:15 AM May 09, 2024 IST | BHUP SINGH

जयपुर। प्रदेश सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढम कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही हमनें आमजन को पहले दिन से ही पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन देने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहित में अपनी प्राथमिकताएं तय की। हमारी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए सभी प्रयास किए गए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था भी की गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan : बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के एक बूथ पर पड़े फर्जी वोट‌! 8 मई को होगा दोबारा मतदान

जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 1 जनवरी से 24 अप्रेल तक भ्रष्टाचार से संबंधित 60 अभियोग एवं 14 प्राथमिक जांच पंजीबद्ध की गई तथा 11 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार से संबंधित अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान 58 अभियोग एवं 3 प्राथमिक जांचों का निस्तारण भी किया गया है। मंत्री बेढम ने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचार वाले मामले में सरकार ने सीबीआई को कार्रवाई करने की छूट दी थी।

आज इसी का नतीजा है कि पिछली कांग्रेस सरकार में हुए जलजीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा रही है। इस मामले में निरंतर नए तथ्य सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम जनता के हित की बात कर रहे हैं। राजस्थान में आज तेज़ गति से हो रहा विकास हमारे कार्यों से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है क्योंकि वह विकास में बाधक हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस के 400 नेताओं पर लटकी तलवार, लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद पार्टी से हो सकती छुट्‌टी!

Next Article