होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

हडि्डयों की कमजोरी और जवानी में बूढ़ा देगी इस विटामिन की कमी, अभी खाना शुरू करें ये चीजें

स्वस्थ और लंबी उम्र तक जीवन जीने के लिए शरीर को पर्याप्त विटामिन मिलना बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी की कमी शरीर के लिए काफी हानिकारक है। विटामिन की कमी इंसान को जवानी में बूढ़ा बना देती है।
04:46 PM Jan 05, 2024 IST | BHUP SINGH

स्वस्थ और लंबी उम्र तक जीवन जीने के लिए शरीर को पर्याप्त विटामिन मिलना बहुत जरूरी होता है। विटामिन की कमी शरीर के लिए काफी हानिकारक है। विटामिन की कमी इंसान को जवानी में बूढ़ा बना देती है। आजकल के दौरान में सबसे ज्यादा विटामिन डी की कमी होने लगती है और यह शरीर के लिए काफी हानिकारक भी है।

विटामिड की कमी के लक्षण

विटामिन डी की कमी होने से शरीर में कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और हडि्डयों के घनत्व में कमी होने लगती है। इसके अलावा यह ऑस्टियोपोरोसिस का भी कारण बन सकती है। यह फ्रैक्चर (टूटी हुई हडि्डयां) की कंडीशन और भी खराब कर सकती हैं। विटामिन डी की कमी से शरीर अन्य गंभीर बीमारयों को भी पकड़ लेता है। जैसे बच्चों में यह रिकेट्स का कारण बन सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-ठंड में रोजाना खाएं अखरोट, ये 6 बड़े फायदे बीमारियों से रखेंगे कोसो दूर

शरीर को अगर पर्याप्त मात्रा में धूप मिलती रहती है तो शरीर में इसकी कमी नहीं होती। इसके अलावा साल्मन, टूना मछली, डेयरी उत्पादों के जरिए भी आप विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण की सुविधा प्रदान करता है। इससे हडि्डयां मजबूत और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य की भूमिका निभाता है। यह शरीर को सभी प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। विटामिन डी और मूड के बीच भी एक संबंध है। विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन डी संभावित रूप से मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देता है। मांस पेशियों के सही से काम करने में भी विटामिन डी का विशेष योगदान रहता है। अगर आप विटामिन डी की कमी होने से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में बादाम, एप्रिकॉट, डेट्स और क्रैनबेरीज जैसे सूखे मेवे भी जरूर शामिल करें।

यह खबर भी पढ़ें:-लंबी उम्र तक जीना है तो 65 के बाद छोड़ दे ये आदत, हर साल कम से कम 3 बार रखें उपवास

Next Article