होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

मानसून में कुछ इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल

02:46 PM Jun 27, 2023 IST | Prasidhi

मौसम लगातार बदल रहा है, कभी तेज गर्मी तो कभी ठंडी हवाओं के साथ बरसात का आगाज। ऐसे में हमारे शरीर पर मौसम का काफी गहरा प्रभाव पड़ सकता है। बदलते मौसम नें डॉक्टर्स का मानना है कि, आपको आपने शरीर का खास ख्याल रखना चाहिए। मौसमी बीमारियों का खतरा देखते हुए आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

पानी पीना न भूलें

क्या आप जानते हैं कि, गर्मियों में पानी आपके शरीर के लिए जितना जरूरी होता है उतना ही जरूरी बरसात में भी होता है। अगर आप पानी समय से नहीं पीते हैं तो ये बॉडी के लिए परेशानी बन सकता है। इसलिए इस मौसम में पानी पीने से परहेज न करें। समय-समय पर पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

मसालेदार खाने से रहे दूर

गर्मी और उमस के चलते पाचन क्रिया थोड़ी कमजोर हो जाती है। इसलिए मसालेदार भोजन से आप थोड़ा परहेज करें। साथ ही मिनरल से भरपूर चीजें खाते रहें। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसी चीजों का भी सेवन करें। खाना जितना हल्का हो सके उतना ही खाएं। सलाद और जूस भी खाते रहें।

खुद का करें बचाव

हेल्थ एक्पर्ट्स के मुताबिक बदलते मौसम में आपको अपनी त्वचा का ख्याल रखना काफी जरूरी है। हालांकि,हीट वेव जरूर दिखाई दे रहा है. हीट स्ट्रोक, स्किन टैग डिहाइड्रेशन, सिर दर्द जैसी मौसमी बीमारियों से लोग परेशान हैं। ऐसे में इनसे बचकर रहना चाहिए। सामान्य उपाय से आप इनसे बच सकते हैं। घर से जब भी बाहर निकलें खुद को पूरी तरह कवर करके ही निकलें।

इम्यूनिटी को बनाए स्ट्रॉग

इस मौसम में अक्सर तबियत काफी खराब होती है। ऐसे में अपने खाने में इम्यूनिटी को स्ट्रॉग बनाने वाले पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। इस मौसम में ब्रोकली, गाजर, हल्दी, लहसुन और अदरक को अपने खाने में शामिल करें, ये स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।

Next Article