For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

हैरान करने वाली खोज, समुद्र में मिली 7000 साल पुरानी सड़क

07:28 AM May 12, 2023 IST | Supriya Sarkaar
हैरान करने वाली खोज  समुद्र में मिली 7000 साल पुरानी सड़क
Surprising discovery, 7000 years old road found in sea

जडार। दक्षिण क्रोएशियाई तट के पास भूमध्य सागर की 16 फीट की गहराई में 7000 हजार साल पुरानी सड़क मिली है। यानी तब से समुद्र का पानी इतना ऊपर आ गया। कहते हैं ये प्राचीन शहर सोलिन में बनाई गई थी, जो ह्वार सभ्यता के समय की है। इससे लोग कोरकुला नाम के द्वीप पर जाते थे। सोलिन शहर की खोज 2021 में क्रोएशिया स्थित जडार यूनिवर्सिटी के आर्कियोलॉजिस्ट मेट पैरिसा ने की थी। तब से गोताखोर डुबकी लगा-लगाकर इस जगह को एक्सप्लोर कर रहे हैं। वहां जमी धूल मिट्टी को साफ कर रहे हैं ताकि इस शहर के बारे में ज्यादा से ज्यादा पता चल सके।

Advertisement

13 फीट चौड़ी है सड़क 

अभी जो प्राचीन सड़क मिली है, वह करीब 13 फीट चौड़ी है। इसे पत्थरों से जोड़कर बनाया गया था। अभी इस पर मिट्टी और कीचड़ की मोटी परत जमा है, लेकिन ये तो पानी के अंदर मौजूद ढांचों में दिखता ही है। पहले इस स्थान पर समुद्र नहीं रहा होगा, लेकिन बाद में यह डूब गया। जब वहां मौजूद लकड़ियों और अन्य वस्तुओं का रेडियोकार्बन एनालिसिसस कराया गया तो पता चला कि ये 4000 बीसीई के आसपास के हैं। जडार यूनिवर्सिटी ने अपने फे सबुक पेज पर लिखा है कि इस सड़क पर लोग 7000 साल पहले चलते थे।

सैटेलाइट से दिखा था समुद्र में शहर 

कोरकुला द्वीप की सैटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन किया गया तब पता चला कि समुद्र के अंदर एक शहर था। इसके बाद मैट पैरिसा और उनके दोस्तों ने गोताखोरी के जरिए इसे खोजने की ठानी। भूमध्य सागर के एडियाट्रिक समुद्र की सतह से 16 फीट नीचे जाने पर उन्हें पत्थर की दीवारें मिलीं, जो बेहद प्राचीन थीं। मैट पैरिसा ने कहा कि मेडिटेरेनियन के अधिकतर हिस्सों में लहरें तेज उठती हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं है इसीलिए यह बचा हुआ है।

(Also Read- ब्रिटेन में पहली बार MTD का उपयोग, 3 लोगों के DNA से बच्चे का जन्म)

.