For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मई में होगा ग्रीष्म कालीन महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा फेस्टिवल का आगाज 

08:25 AM Apr 01, 2023 IST | Supriya Sarkaar
मई में होगा ग्रीष्म कालीन महोत्सव  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा फेस्टिवल का आगाज 

माउंट आबू। राजस्थान में कई प्रकार के त्योहार और महोत्सव मनाए जाते हैं। थार महोत्सव, मरू महोत्सव, हाथी महोत्सव और ऊंट महोत्सव। इन्ही में से एक है, ग्रीष्म महोत्सव। यह फेस्टिवल हर साल ग्रीष्म के समय माउंट आबू में मनाया जाता है। इस महोत्सव में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं की जाती है। इसे समर फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। देशभर से लोग इस महोत्सव में शिरकत करने के लिए आते हैं।

Advertisement

कब होगा महोत्सव 

यह महोत्सव हर साल मई माह में आयोजित किया जाता है। तीन दिवसीय इस फेसिटवल का आयोजन माउंट में किया जाता है। अनुमान है कि इस बार मध्य मई यानी 15 मई के आस-पास यह त्योहार मनाया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि इस महोत्सव का आयोजन माउंट आबू जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से करवाया जाता है। इसमें स्थानीय और विदेशी लोग सभी भाग लेते हैं।

गत वर्ष 13 से 15 मई को हुआ आयोजन   

पिछले साल इस महोत्सव का आयोजन माउंट आबू जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इसे 13 से 15 मई तक आयोजित किया गया था। तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन महोत्सव में कई कार्यक्रम हुए, जिनमें पर्यटकों और आमजन ने भागीदारी निभाई।

होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम 

आपको बता दें कि इस महोत्सव में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव के पहले दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि शहर के अलग-अलग रास्तों से होकर नक्की झील पहुंचेगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे। इसके बाद प्रदर्शनी, फुटबाल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्या, बोट रेस, मटका दौड़, मटका फोड़, म्युजिकल चेयर, रस्साकसी, वॉलीबल और साफा प्रतियोगिताएं होंगी।

(Also Read- करौली के पत्थरों से बनी अजमेर में सोनी जी की नसियां, इसे बनाने में लगे थे 25 साल)

.