For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मीडिया में बयानबाजी करने वाले नेताओं को रंधावा का सख्त संदेश, अगर बाहर कुछ भी कहा तो कांग्रेस में नहीं रहोगे

02:38 PM Jan 20, 2023 IST | Jyoti sharma
मीडिया में बयानबाजी करने वाले नेताओं को रंधावा का सख्त संदेश  अगर बाहर कुछ भी कहा तो कांग्रेस में नहीं रहोगे

सीएम अशोक गहलोत आज श्रीगंगानगर के दौरे पर हैं। वे यहां पर कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रमों की बैठक की। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। लेकिन इस सभा को संबोधित करते हुए रंधावा बयानबाजी पर नाराज नजर आए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि बाहर अगर कोई भी कुछ बोलेगा तो वह कांग्रेस में नहीं रह पाएगा।

Advertisement

राहुल गांधी देश का मुद्दा लेकर निकले हैं

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो एजेंडा लेकर चले हैं, महंगाई, बेरोजगारी, शांति, अहिंसा का, वह देश के हर घर का मुद्दा है। राहुल गांधी देश के मुद्दे को लेकर निकले हैं, लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं, सम्मान दे रहे हैं। आज देश में भाईचारे में कमी आई है, सभी प्रेम से रहें, परिवार में झगड़े होते हैं तो परिवार ऊपर नहीं उठ पाता, देश में गरीबी और अमीरी की खाई बढ़ती जा रही है।

कुछ गलतिया सरकार और संगठन ने भी की है

सीएम गहलोत ने कहा कि श्रीगंगानगर प्रदेश का सिरमौर जिला है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, यहां के लोग पूरे प्रदेश का अन्न से पेट भरते है। पता नहीं कुछ समय से लोग हमसे दूर क्यों हो रहे हैं। कुछ गलतियां हमारे संगठन और सरकार की भी रही होंगी। सीएम ने कहा कि सभी विधायकों को अपने कामों की पेम्पलेट छपवाएं, हमारी सरकार ने विकास कार्यों ने कोई कमी नहीं छोड़ी। आप मांगते-मांगते थक जाओगे मैं देते–देते नहीं थकूंगा। सभी लोग संकल्पित होकर जाओ, हमें सरकार को रिपीट करना है।

अगर बाहर कुछ भी कहा तो पार्टी में नहीं रह पाओगे

सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी संबोधित किया। उन्होंने जनता के बीच या मीडिया के सामने की जा रही बयानबाजी पर भी सख्त नाराजगी दिखाई। उन्होंने कहा कि जिसके कोई परेशानी है तो अंदर आकर अपनी बात कहे। बाहर कोई कुछ भी नहीं बोलेगा। अगर अब मना करने के बावजूद किसी ने ऐसा कुछ किया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो नेता या कार्यकर्ता यह समझ रहे हैं कि मैं कांग्रेस से ऊपर हूं, वह आदमी कभी भी कांग्रेस में नहीं रह सकता।

.