For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री की अपील

04:15 PM Dec 05, 2023 IST | Sanjay Raiswal
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी  तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री की अपील

Rajput Karni Sena Chief Murder : राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दिनदहाड़े स्कूटी पर आए अज्ञात बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग की। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को सिर और सीने में गोली लगी। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्याम नगर स्थित उनके आवास के पास ही गोरी मारी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गंभीर हालत में मानसरोवर के मेट्रो मास हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisement

इधर, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया। हालात को संभालने के लिए वहां भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गोलियां किन लोगों ने चलाई है इसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह खबर भी पढ़ें :- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

राजस्थान से जुटने उनके समर्थक…

राजस्थान में श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में जयपुर में उनके समर्थक जुटने लगे हैं। घटना के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक अजीत सिंह मामड़ोली ने कहा कि इसमें किसी बड़े गिरोह एवं लोगों का हाथ हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो करणी सेना प्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को काफी समय से धमकियां भी मिल रही थीं। वहीं लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने इस हत्याकांड़ की जिम्मेदारी ली है।

यह खबर भी पढ़ें :- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मिली थी जान से मारने की धमकी, हत्या का लॉरेंस कनेक्शन आया सामने!

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की अपील...

वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने बनाया था अलग संगठन…

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष हैं। साल 2017 में फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ की थी। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया था। इन मसलों को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे। गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से वे चर्चा में आए थे।

.