For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मिली थी जान से मारने की धमकी, हत्या का लॉरेंस कनेक्शन आया सामने!

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद पूरे राजपूत समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान में राजपूत राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं।
04:05 PM Dec 05, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मिली थी जान से मारने की धमकी  हत्या का लॉरेंस कनेक्शन आया सामने

President Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद पूरे राजपूत समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान में राजपूत राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। लोकेंद्र सिंह कालवी की मृत्यु के बाद सुखदेव सिंह को सबसे आक्रामक राजपूत नेता के रूप में देखा जाने लगा।

Advertisement

जान से मारने की धमकी किसने दी?

राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से धमकी मिली थी। लॉरेंस गैंग के सक्रिय सदस्य संपत नेहरा ने सुखदेव को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर गोगामेड़ी ने जयपुर पुलिस को ज्ञापन भी दिया था।

कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ?

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को साल 2012 में लोकेंद्र सिंह कालवी ने करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। गोगामेड़ी दो बार बसपा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, कालवी से विवाद के बाद गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय श्री राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था. साल 2018 में सुखदेव ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

भंसाली के मारा था थप्पड़

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उस वक्त देश में सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पद्मावती की शूटिंग के दौरान मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मार दिया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने फिल्म पद्मावती का कड़ा विरोध किया था। आखिरकार मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया। पिछले कई दिनों से लॉरेंस गैंग से उसके टकराव की खबरें आ रही थीं।

.