For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाला है सेना का जवान, जानें कौन है आरोपी नितिन फौजी?

जयपुर में मंगलवार 5 दिसंबर को उस समय दहशत फैल गई, जब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घूसकर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
02:02 PM Dec 06, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाला है सेना का जवान  जानें कौन है आरोपी नितिन फौजी

Sukhdev Singh Gogamedi News: राजधानी जयपुर में मंगलवार 5 दिसंबर को उस समय दहशत फैल गई, जब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घूसकर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले गोली चलाने वाले दो बदमाशों का पहचान कर ली है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं की है। एक बदमाश जिसका नाम नवीन फौजी बताया जा रहा है। वो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का बताया जा रहा है। वो पेश से फौजी है।

Advertisement

अलवर में था नितिन फौजी तैनात

दरअसल, राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। एक आरोपी का नाम रोहित राठौड़ है। जो नागौर के मकराना का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का है। महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा जाट निवासी नितिन फौजी 19 जाट रेजीमेंट में अलवर में तैनात था। वर्ष 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उसने 8 नवंबर को दो दिन की छुट्टी ली और फिर अभी तक वापस ड्यूटी पर नहीं लौटा।

अपहरण कांड में आया था नितिन का नाम

10 नवंबर को महेंद्रगढ़ के सदर में प्रताप उर्फ गोविंद शर्मा के अपहरण का प्रयास किया गया था। लेकिन, ग्रामीणों ने समय रहते पुलिस को सूचना दी और फिर गाड़ी का पीछा कर अपहृत को मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कुलदीप राठी समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि, नितिन फौजी मौके से भागने में कामियाब रहा था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से ठीक पहले नितिन का आपराधिक बैकग्राउंड यही है।

गोदारा पर 32 से ज्यादा केस

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली है। रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण का रहने वाला है। उसके खिलाफ 32 से ज्यादा गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं और वह 2010 से अपराध की दुनिया में है।

.