होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- 4 सालों में अपराध, कट्टरता, अराजकता ने राजस्थान में बनाई पैठ

03:48 PM Jan 04, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर। राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। अपराध, कट्टरता, अराजकता ने आज राजस्थान में अपना घर बना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की जनाक्रोश यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

मुंह में दही जमाए बैठे हैं जिम्मेदार

सुधांशु ने कहा कि रोजगार की बात की तो सरकार ने इसके उलट युवाओं को पेपर लीक की श्रृंखला दी। इसमें चाहे आयोग के अधिकारी हों, सरकार के लोग हों इसमें आरोपित नजर आ रहे हैं। सीएम कहते हैं कि तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन आप ये सब होने से पहले कार्रवाई क्यों नहीं करते। इससे भी दुख की बात है कि आज राजस्थान के वो हालात है जो पूरे देश में कहीं नहीं है। आज महिलाओं के दुष्कर्म के मामले पूरे देश में सबसे ज्यादा है। एंबुलेंस और थाने तक में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। यह नहीं कट्टरपंथी जैसी शक्तियों को इन्होंने संरक्षण दिया हुआ है। चाहे वो PFI मामला है, उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड हैं। इतने जघन्य अपराध होने के बाद भी जिम्मेदार मुंह में दही जमा कर बैठते हैं, इसलिए जनता के मन में आक्रोश स्वाभाविक है।

अपराधों में राजस्थान आज देश में सबसे आगे

सुधांशु ने कहा कि आज राजस्थान अपराधों के आंकड़े में सबसे आगे में बहुत आगे बढ़ जाता है। यहां आलम है कि यहां के मंत्री कहते हैं कि यह मर्दों का प्रदेश हैं इसलिए ऐसी घटनाएं होती है। यही नहीं खुद सीएम एक बार कह चुके हैं कि 56 प्रतिशत केस महिलाओं के दर्ज कराए गए केस झूठे होते हैं, यह बोलना सरकार की संवेदनहीवनता का ज्वलंत उदाहरण है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जनाक्रोश यात्रा 128 विधनासभाओं से गुजर चुकी है। 62211 चौपाल और नुक्कड़ सभाएं हुई हैं। हम सवा दो करोड़ जनता के साथ संवाद स्थापित कर चुके है। हमने जनता की समस्याओं को समझने का प्रयास किया है। साढ़े 14 लाख शिकायतें दर्ज की गई है। अब तक 1 लाख 15 हजार किमी की सफर यात्रा तय कर चुकी है। इस यात्रा में आक्रोष की अभिव्यक्ति काफी प्रखर दिखाई दी।

घोषणापत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया

सुधांशु ने कहा कि हमारे देश में राजस्थान की छवि एक रंग रंगीले और पर्यटन की है। लेकिन कुछ समय में राजस्थान की छवि को धक्का लगा है। आज 4 साल में यहां बदहाली, अराजकता औऱ खतरनाक कट्टरता में राजस्थान दहक रहा है। राजस्थान की सरकार विश्वसनीयता खो रही है। उन्होंने जनता से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया। 2019 के लोकसभा में कांग्रेस ने कहा था कि वो देशद्रोह का कानून समाप्त कर देंगे। उन्होंने इस कानून का इस्तेमाल अपने ही विधायकों और मंत्रियों के लिए किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पेपर हुआ था लीक

सुधांशु ने राजस्थान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पेपर लीक हो गया था कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का। इसके बाद इस पार्टी ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया वो देश मे कहीं नहीं मिलेगा कि खुद अध्यक्ष पद का दावेदार बागी हो गया, इतना ही नहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विस अध्यक्ष भी इसी श्रेणी में आ गए। जो लोग ऑब्जर्वर बनकर आए उनसे कोई मिलने नहीं गया। पार्टी के लोगों ने आरोप लगाए कि ये लोग एक एजेंडा के तहत आए हैं। ऐसी बेबसी केंद्रीय नेतृत्व की देखने को नहीं मिली। यह आंतरिक लोकतंत्र का उदाहरण है। कन्फ्यूजन को लेकर राहुल गांधी ने इंटरव्यू दिया था। इसकी शुरुआत भी जयपुर से हुई है। 2021 में महारैली महंगाई पर की थी, लेकिन वहां भी वे हिंदुत्व को लेकर आ जाएंगे। उन्होंने कमल हासन का बिना नाम लिए उनके राहुल गांधी के इंटरव्यू भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसे यही नहीं पता कि चोल वंश के राजा हिंदू थे, वह बार-बार गेट अप बदल रहे राहुल गांधी का इंटरव्यू ले रहे हैं।

राजस्थान के जहाज को उड़ा रहे दो पायलट

सुधांशु ने कहा कि राजस्थान में एक कन्फ्यूजन को लेकर घमासान मचा है। जहां नहीं पता है कि राजस्थान के जहाज को दो पायलट चला रहे हैं और दोनों एक दूसरे पर शब्द बाण चला रहे हैं। राजस्थान में खुद की सरकार से भी ठनी हुई है और केंद्र सरकार से भी रार छिड़ी हुई है। इसलिए यहां की जनता त्रस्त है। सुधांशु ने कहा कि इन सारी चीजों से जनता आक्रोश से भरी हुई है। आगामी चुनाव में यहां की जनता इसका जवाब जरूर देगी। राजस्थान के दो पड़ोसी राज्यों यूपी और गुजरात में महाविजय भाजपा की हुई है। इसलिए हमारी जनता से आह्वान है कि वो सोच-समझ कर अपने प्रदेश की सरकार चुनें।

Next Article