For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर 6 हजार पेडो से बनाया ऐसा ग्रीन पार्क कि ऊपर से देखने पर नजर आएगा इंडिया

10:25 AM Sep 05, 2024 IST | Anand Kumar
भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर 6 हजार पेडो से बनाया ऐसा ग्रीन पार्क कि ऊपर से देखने पर नजर आएगा इंडिया

Plantation: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राजस्थान भर में एक अभियान चलाया गया एक पेड मां के नाम,उसी अभियान को साकार करते हुए जैसलमरे से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक अनूठी पहल करते हुए बकायदा एक ग्रीन पार्क तैयार कर लिया गया है। जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर इन दिनों काफी हरियाली नजर आती है। कारण है बीते 4 साल तैयार किया गया एक ग्रीन पार्क। करीब 6 हजार 500 पेड़ों से तैयार इस पार्क की एक और खासियत है कि यहां पेड़ों को इस तरह लगाया गया है कि गूगल मैप से सर्च करने पर ये 'इंडिया' के फॉर्मेशन में नजर आते हैं। इस ग्रीन पार्क को संकल्प तरु फाउंडेशन, उत्तराखंड ने डेवलप किया है। देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संकल्प तरु फाउंडेशन पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का काम कर रहा है।

Advertisement

पर्यावरण सुरक्षित रहे यही उद्देश्य

रेगिस्तान के बीच बना ये पार्क है बाड़मेर शहर से 125 किलोमीटर की दूर घोटारु में। इस पार्क से इंटरनेशनल बॉर्डर की दूरी 20 किलोमीटर है। दरअसल, इस ग्रीन पार्क को संकल्प तरु फाउंडेशन, उत्तराखंड ने डेवलप किया है। फाउंडेशन के डायरेक्टर रवि भान सिंह भाटी ने बताया कि हम देशभर में इस तरह के प्रोजेक्ट चला रहे हैं,उसी प्रोजेक्ट के तहत हमने यह काम किया है। ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और पेड़ बचे रहे।

इस तरह आया यह आइडिया

भाटी की माने तो फाउंडेशन के फाउंडर अपूर्व भंडारी साल 2019 में जैसलमेर आए थे। वे लोंगेवाला वॉर म्यूजियम देखने गए। वहां उनको यह आइडिया आया कि इस रेगिस्तान में वो ऐसा पार्क बनाएंगे, जिसमें पेड़ों से इंडिया बना दिखे। जनवरी 2020 में घोटारू स्थित रेगिस्तान में ये प्रोजेक्ट शुरू किया गया। पेड़ों को इस तरह से लगाया गया है कि आसमान से देखने पर या फिर गूगल मैप पर INDIA लिखा नजर आता है। ये पार्क करीब 25 एकड़ में बना है।इसी आईडिया के साथ यह काम किया गया।

पहले 40 लाख जुटाए फिर पेड लगाना किया शुरू

भाटी ने बताया कि इस पार्क में खेजड़ी, रोहिड़ा, शीशम, केर, नीम, सरेस, बौरड़ी, अर्जुन, करंज आदि के पेड़ लगे हैं। इनकी देखभाल के लिए 24 घंटे 5 लोगों की टीम मौजूद रहती है। उन्होने बताया कि प्लांटेशन के लिए करीब 40 लाख रुपए जुटाए और पेड़ लगाना शुरू किया। संकल्प तरु फाउंडेशन की टीम ने इसको एक महीने में डिजाइन किया कि INDIA कैसे बनेगा। उन्होंने सैटलाइट से इसकी डिजाइन बनाई और उसको जियो टैग किया।

.