For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पहले सरिए से बेरहमी से पीटा…फिर बाइक से बांधकर घसीटा, जयपुर में स्ट्रीट डॉग की निर्मम हत्या

03:34 PM May 22, 2023 IST | Sanjay Raiswal
पहले सरिए से बेरहमी से पीटा…फिर बाइक से बांधकर घसीटा  जयपुर में स्ट्रीट डॉग की निर्मम हत्या

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक हैवानियत भरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने स्ट्रीट डॉग की सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हैवान इस पर तब तक सरिए से ताबड़तोड़ वार करता रहा, जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए। स्ट्रीट डॉग को मारने के बाद रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटता हुआ कचरे के ढेर में फेंककर चला गया। यह घटना जयपुर के करणी विहार इलाके की है। करणी विहार थाने में आरोपी कुत्ते को मारने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राजविहार कॉलोनी वैशाली नगर निवासी देव शर्मा (23) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। देव शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनकी ही कॉलोनी में प्रकाश ब्रजवासी नाम का एक शख्स रहता है। प्रकाश ब्रजवासी ने घर में पालतू डॉगी पाल रहा है। प्रकाश ब्रजवासी का पालतू डॉगी गली में घूमने वाले एक स्ट्रीट डॉग के साथ खेलता है। देव शर्मा का आरोप है कि एक मई की रात प्रकाश ब्रजवासी का पालतू डॉगी और स्ट्रीट डॉग दोनों गली में खेल रहे थे।

अपने पालतू डॉगी को स्ट्रीट डॉग के साथ खेलता देखकर प्रकाश ब्रजवासी गुस्से में हो गया। इसके बाद वह खुद के पालतू डॉगी को पकड़कर वहां से ले गया। थोड़ी देर बाद प्रकाश ब्रजवासी हाथ में सरिया लेकर वापस आया। इसके बाद प्रकाश ब्रजवासी ने गली में बैठे उस स्ट्रीट डॉग पर सरिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी प्रकाश ब्रजवासी तब तक सरिए से ताबड़तोड़ वार करता रहा, जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए। प्रकाश ब्रजवासी ने कुत्ते को मारने के बाद रस्सी से बांधकर बाइक से रोड़ पर घसीटता हुआ स्ट्रीट डॉग को कचरे के ढेर में फेंक दिया। स्ट्रीट डॉग की बेहरमी से हत्या करने के मामले को लेकर करणी विहार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.