होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Arjun Tendulkar पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, बर्बाद हो सकता है क्रिकेट करियर!, देखें Video

05:51 PM May 16, 2023 IST | Mukesh Kumar

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर एक आवारा कुत्ते ने हमला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में साफ देख सकते है कि अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के यदुवीर सिंह से मिलते हुए दिख रहे है, जहां दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का शानदार स्वागत किया।

इस घटना का जिक्र करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने कहा है कि उन्हें 13 मई को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के चलते वह नेट्स पर गेंदबाजी करने में असमर्थ थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर अपने फ्रेंड युद्धवीर सिंह से बातचीत कर रहे है। अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जांएट्स का भाग हैं।

बता दें कि युद्धवीर सिंह और अर्जुन तेंदुलकर में अच्छी दोस्ती है। वहीं इस वीडियो में लखनऊ के खिलाड़ी मोहसिन खान दिखाई आ रहे हैं। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं लखनऊ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

Next Article