होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही दुनिया!, जारी हैं तीन जंग, मारे गए 9 हजार लोग

यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। सूडान पहले से ही आंतरिक युद्ध से जूझ रहा है। इजराइल और गाजा में मिलाकर 9 दिन के भीतर ही चार हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
08:47 AM Oct 17, 2023 IST | BHUP SINGH

लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। सूडान पहले से ही आंतरिक युद्ध से जूझ रहा है। इजराइल और गाजा में मिलाकर 9 दिन के भीतर ही चार हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, गाजा बड़े संकट से जूझ रहा है। इन देशों के बीच जारी जंग का असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है। हमास के तरफ खुलकर ईरान आ गया है, वहीं अमेरिका समेत कई देश इजराइल का पक्ष लेते दिखाई दे रहे हैं।

इसी तरह यूक्रेन और रूस के मामले में भी दुनिया बंटी हुई है। इसी बीच यूएन ने चौंकाने वाला दावा किया है। यूएन का कहना है कि सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्षमें 6 महीने में ही कम से कम 9 हजार लोगों की जान चली गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-उत्तराखंड से कम आबादी…,मणिपुर से भी छोटा देश बड़े-बड़ों पर भारी, जानिए कितना ताकतवर है इजराइल

हालात पर काबू पाना जरूरी

इन जंगों को काबू नहीं किया गया तो दनिु या एकबार फिर विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी हो सकती है। यह विश्वयुद्ध पहले के युद्धों से बेहद भयानक हो सकता है। आज दनिु याभर में कई ऐसे देश हैं जो परमाणु संपन्न है। अगर विश्वयुद्ध हुआ तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पृथ्वी से जीवन का अस्तित्व ही खत्म हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Israel Hamas War: ‘ये खून पीने वाले राक्षस…’ हमास पर इजरायली PM नेतन्याहू बिफरे, बोले- हम टुकड़े-टुकड़े

क्या है सूडान का मामला

सूडान में बीते 6 महीने से अराजकता का माहौल है। यहां सेना प्रमुख जनरल फतह बुरहान और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के कमांडर मोहम्मद हमदान डगालो के बीच सत्ता के लिसए संघर्ष चल रहा है। हालांकि, इसमें मासूम जनता पिस रही है। हवाई हमलों में हजारों लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पूरा सूडान में अराजकता इतनी बढ़ गई है कि लूटपाट, हत्या और रेप आम हो गए हैं।

Next Article